रायपुर : जन भागीदारी अभियान के तहत गिनाबहार और सिकिरमा में विशेष शिविर आयोजित

 पहाड़ी कोरवा परिवारों एवं ग्रामीणों को मिली विभिन्न शासकीय सेवाओं की सुविधा

 

जन भागीदारी अभियान के तहत गिनाबहार और सिकिरमा में विशेष शिविर आयोजित

 

जन भागीदारी अभियान के तहत गिनाबहार और सिकिरमा में विशेष शिविर आयोजित

 

रायपुर, 19 मई 2026 : भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार संचालित ‘जन भागीदारी: सबसे दूर, सबसे पहले‘ अभियान के तहत जशपुर जिले के ग्राम गिनाबहार तथा फरसाबहार विकासखंड के ग्राम सिकिरमा में विशेष शिविरों का आयोजन किया गया।

शिविर में विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों और ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। इस दौरान आधार कार्ड अपडेट, आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन किए गए तथा आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए।

अभियान का उद्देश्य दूरस्थ और विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समुदायों तक शासन की योजनाओं और सेवाओं की सहज पहुंच सुनिश्चित करना है, ताकि पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ मिल सके।

Related Posts

खेल प्रतिभाओं को गांव के मैदान से अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

मुखेल प्रतिभाओं को गांव के मैदान से अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ख्यमंत्री श्री साय ने की मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन की उच्चस्तरीय समीक्षा…

Read more

मेहनत, लगन एवं समर्पण से मिलती है सफलता : उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

मेहनत, लगन एवं समर्पण से मिलती है सफलता : उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा मेहनत, लगन एवं समर्पण से मिलती है सफलता : उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा उप मुख्यमंत्री…

Read more