बालको ने विभिन्न वार्डों में सुनिश्चित की पेयजल आपूर्ति

 

भीषण गर्मी के दौरान जल संकट से जूझ रहे समुदाय के लिए भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने वार्ड क्रमांक 40, 41 एवं 42 में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कर राहत प्रदान की। कंपनी द्वारा किए गए इस प्रयास से स्थानीय निवासियों को गर्मी के कठिन समय में बड़ी राहत मिल रही है।

वार्ड क्रमांक 42 के पार्षद *सतेंद्र दुबे* ने बालको की इस पहल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भीषण गर्मी के समय बालको द्वारा विभिन्न वार्डों में जल आपूर्ति की व्यवस्था करना एक सराहनीय कार्य है। इससे स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली है। बालको हमेशा समुदाय की आवश्यकताओं को समझते हुए सहयोग के लिए आगे आता है, जिसके लिए मैं कंपनी का आभार व्यक्त करता हूं।

बालको की यह पहल समुदाय के प्रति कंपनी की सामाजिक प्रतिबद्धता और जनकल्याण के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाती है। नियमित जल आपूर्ति के माध्यम से अनेक परिवारों को जल समस्या से राहत मिली है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने इसकी सराहना करते हुए कहा कि कंपनी ने समय पर सहयोग देकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का प्रभावी निर्वहन किया है।

  • Related Posts

    संकट की घड़ी में हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है हमारी सरकार : वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी

    बाढ़ के पानी के बीच नाव से बोरिदा, ठेंगागुरी और तोरा पहुंचे वित्त मंत्री, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल जलमग्न गांवों में ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद, अधिकारियों को…

    Read more

    राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम से बदली योहिनापाली के नीलाम्बर की किस्मत

    रायपुर : राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम से बदली योहिनापाली के नीलाम्बर की किस्मत 10 से 65 लीटर पहुँचा दूध उत्पादन रायपुर, 28 सितंबर 2026 सारंगढ़ तहसील स्थित ग्राम योहिनापाली के…

    Read more