एमसीबी : जल जीवन मिशन का कमाल : लरघाडंडी में हर घर पहुंचा पानी, बदली ग्रामीणों की जिंदगी

एमसीबी / 01 जून 2026

जल जीवन मिशन जिले की विकासखंड भरतपुर के ग्राम पंचायत दूधांसी के आश्रित ग्राम लरघाडंडी में जल जीवन मिशन ने ग्रामीण जीवन की तस्वीर बदल दी है। कभी पेयजल संकट से जूझने वाला यह गांव आज नियमित जलापूर्ति, जल संरक्षण और सामुदायिक सहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभर रहा है।
एक समय था जब ग्रामीणों को पानी की एक-एक बूंद के लिए हैंडपंप, कुओं और नदी पर निर्भर रहना पड़ता था। महिलाओं और बुजुर्गों को दूर-दूर तक पैदल चलकर पानी लाना पड़ता था, जिससे समय और श्रम दोनों की बड़ी खपत होती थी। लेकिन अब जल जीवन मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन से गांव में यह स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा विकसित जल स्रोत, 10 हजार लीटर क्षमता की पानी टंकी तथा मोटर पंप आधारित जलापूर्ति व्यवस्था के माध्यम से गांव में नियमित रूप से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। बिछाई गई पाइपलाइन के जरिए अब हर घर तक पानी पहुंच रहा है, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है।
ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति की सक्रिय भूमिका और ग्रामीणों की सहभागिता ने इस बदलाव को और मजबूत बनाया है। गांव में जल संरक्षण, स्वच्छता और साफ-सफाई के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ी है तथा जल स्रोतों के संरक्षण को लेकर सामूहिक प्रयास किए जा रहे हैं।
आज लरघाडंडी केवल पेयजल सुविधा से समृद्ध गांव ही नहीं, बल्कि जल प्रबंधन और सामुदायिक सहयोग के माध्यम से ग्रामीण विकास का एक प्रेरणादायक मॉडल बन चुका है। जल जीवन मिशन की यह सफलता कहानी बताती है कि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनसहभागिता से गांवों की तस्वीर बदली जा सकती है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विद्यार्थियों के हितों की रक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल – उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विद्यार्थियों के हितों की रक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल – उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम…

    Read more

    जनजातीय गौरव ज्ञान प्रतियोगिता संपन्न, मेधावी छात्र-छात्राओं ने लहराया परचम

    जनजातीय गौरव ज्ञान प्रतियोगिता संपन्न, मेधावी छात्र-छात्राओं ने लहराया परचम जगदलपुर, 07 नवम्बर 2026 जगदलपुर : जनजातीय गौरव ज्ञान प्रतियोगिता संपन्न, मेधावी छात्र-छात्राओं ने लहराया परचम जनजातीय गौरव सप्ताह के…

    Read more