पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उर्मिला फाउंडेशन की बड़ी पहल, 1000 फलदार पौधे होंगे निशुल्क वितरित

सिर्फ पौधे नहीं, हरियाली बचाने का संकल्प भी देगा उर्मिला फाउंडेशन

रायपुर : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उर्मिला फाउंडेशन द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष अभियान की शुरुआत की जा रही है। फाउंडेशन ने 1000 फलदार पौधों के निशुल्क वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस पहल का उद्देश्य केवल पौधे बांटना नहीं, बल्कि लोगों को उनकी देखभाल और संरक्षण के प्रति जिम्मेदार बनाना भी है।

फाउंडेशन की डायरेक्टर नम्रता सिंह ने बताया कि पौधा प्राप्त करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को यह संकल्प लेना होगा कि वह पौधे की नियमित देखभाल करेगा और उसे एक विकसित वृक्ष बनाने तक पूरी जिम्मेदारी निभाएगा। उनका कहना है कि वर्तमान समय में बदलते पर्यावरणीय हालात और घटते जलस्तर को देखते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन गया है।

पौधे लगाने से अधिक जरूरी है उन्हें बचाना

नम्रता सिंह ने कहा कि अक्सर लोग उत्साह में पौधे तो लगा देते हैं, लेकिन देखभाल के अभाव में अधिकांश पौधे कुछ ही समय में नष्ट हो जाते हैं। यही वजह है कि अपेक्षित संख्या में वृक्ष विकसित नहीं हो पाते। उर्मिला फाउंडेशन इस सोच को बदलने के लिए पौधों का वितरण करने के साथ-साथ स्वयं भी विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण करेगा और लोगों को पौधों की देखभाल के लिए प्रेरित करेगा।

घर-घर पहुंचकर चलाया जाएगा जागरूकता अभियान

फाउंडेशन की पूरी टीम घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करेगी और उन्हें वृक्षों तथा जल संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक करेगी। अभियान के दौरान लोगों को पर्यावरण संतुलन, जल संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि समाज की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

बच्चों का सुरक्षित भविष्य चाहिए तो आज बचाने होंगे जल और जंगल

नम्रता सिंह ने कहा कि यदि हमें आने वाली पीढ़ियों को बेहतर भविष्य देना है तो आज से ही जल और पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देनी होगी। केवल आर्थिक संपन्नता भविष्य की गारंटी नहीं बन सकती। यदि स्वच्छ पर्यावरण, पर्याप्त जल और हरियाली नहीं होगी तो भौतिक संसाधनों का महत्व भी कम हो जाएगा। उन्होंने लोगों से इस अभियान से जुड़कर प्रकृति संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने की अपील की।

  • Related Posts

    चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना से छत्तीसगढ़ के विकास और देश की ऊर्जा सुरक्षा को मिलेगी नई शक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    755 करोड़ रूपए की परियोजना को मंजूरी देने पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के प्रति जताया आभार’ डबल इंजन सरकार के प्रयासों…

    Read more

    रायपुर : शासन द्वारा रिडेवलपमेंट योजना अंतर्गत शंकर नगर बी.टी.आई. ग्राउंड के सामने तथा अन्य कुल पाँच परियोजनाओं का टेंडर जारी

    हाउसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा जारी की गई निविदाएं रायपुर, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल राज्य के विभिन्न शहरों में पाँच प्रमुख रिडेवलपमेंट परियोजनाओं की शुरुआत करने…

    Read more