रायपुर : ’पर्यावरण संरक्षण के लिए जन जागरूकता बढ़ाएं- डेका’

रायपुर, राज्यपाल  रमेन डेका से आज लोकभवन में रायपुर वन वृत्त के संभागीय वन अधिकारी  श्री मयंक पाण्डेय ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान राज्यपाल ने  5 जून को आयोजित होने वाले विश्व पर्यावरण दिवस के लिए  वन विभाग द्वारा की जा रही तैयारियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

राज्यपाल ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने तथा अधिकाधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस तक सीमित न रहकर सतत सामाजिक दायित्व के रूप में अपनाया जाना चाहिए।

  • Related Posts

    संकट की घड़ी में हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है हमारी सरकार : वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी

    बाढ़ के पानी के बीच नाव से बोरिदा, ठेंगागुरी और तोरा पहुंचे वित्त मंत्री, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल जलमग्न गांवों में ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद, अधिकारियों को…

    Read more

    राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम से बदली योहिनापाली के नीलाम्बर की किस्मत

    रायपुर : राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम से बदली योहिनापाली के नीलाम्बर की किस्मत 10 से 65 लीटर पहुँचा दूध उत्पादन रायपुर, 28 सितंबर 2026 सारंगढ़ तहसील स्थित ग्राम योहिनापाली के…

    Read more