कोंडागांव में दर्दनाक घटना: CAF कैंप में जवान ने उठाया आत्मघाती कदम, जांच के आदेश जारी

 छत्तीसगढ़ :  कोंडागांव जिले से एक बेहद दुखद और संवेदनशील घटना सामने आई है, जिसने पूरे सुरक्षा महकमे को झकझोर कर रख दिया है। उरंदाबेड़ा स्थित CAF कैंप में तैनात एक जवान ने ड्यूटी के दौरान अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

ड्यूटी के दौरान हुआ हादसा, कैंप में पसरा सन्नाटा

जानकारी के अनुसार, जवान जोगेंद्र नेताम ने कैंप में ही अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली। घटना के बाद पूरे कैंप में अचानक अफरा-तफरी और शोक का माहौल बन गया।साथी जवानों और अधिकारियों के लिए यह घटना बेहद चौंकाने वाली रही।

वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे, परिजनों से मुलाकात

घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। कोंडागांव एसपी पंकज चंद्रा ने स्थिति का जायजा लिया और मृतक जवान के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं।

पुलिस जांच में जुटी, कारणों की तलाश जारी

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह मामला निजी कारणों से तनाव में आकर आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस ने साफ किया है कि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले हर पहलू की गहन जांच की जाएगी।उरंदाबेड़ा थाना प्रभारी को इस पूरे मामले की विस्तृत जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सच्चाई जांच के बाद होगी सामने

फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जवान ने यह कदम क्यों उठाया, इसके पीछे की वास्तविक वजह क्या थी, इसका खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।इस घटना ने एक बार फिर सुरक्षा बलों में मानसिक तनाव और संवेदनशील हालात पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

  • Related Posts

    नर्सिंग केवल रोजगार का माध्यम नहीं, मानवता की सेवा और पुण्य का कार्य : मुख्यमंत्री श्री साय

    नर्सिंग केवल रोजगार का माध्यम नहीं, मानवता की सेवा और पुण्य का कार्य : मुख्यमंत्री श्री साय स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रशिक्षित नर्सिंग कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका:…

    Read more

    बस्तर में बंदूक की जगह खेल के मैदान, भय और हिंसा की जगह विश्वास एवं विकास का नया वातावरण: श्री नितिन नवीन

    बस्तर में बंदूक की जगह खेल के मैदान, भय और हिंसा की जगह विश्वास एवं विकास का नया वातावरण: श्री नितिन नवीन जनजातीय समाज का सम्मान, स्वाभिमान और समृद्धि हमारी…

    Read more