रायपुर : कारोबार की दुनिया में चमकीं बेलपान की महिलाएं, बनीं ‘लखपति दीदी’

रायपुर,  : बिलासपुर जिले की तखतपुर जनपद पंचायत के ग्राम बेलपान की महिलाओं ने यह साबित कर दिया है कि अवसर, आत्मविश्वास और सामूहिक प्रयास मिल जाएं तो ग्रामीण महिलाएं भी सफलता की नई ऊंचाइयों को छू सकती हैं। कभी घर-परिवार और खेती-किसानी तक सीमित रहने वाली राधा कृष्ण महिला स्व-सहायता समूह की पांच महिलाओं ने आज अपने गांव में एक नई पहचान बनाई है। उनकी मेहनत और उद्यमशीलता ने उन्हें ‘लखपति दीदी’ के रूप में स्थापित कर दिया है।

समूह से जुड़ने के बाद महिलाओं ने आर्थिक आत्मनिर्भरता का लक्ष्य तय किया। उन्हें राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 15 हजार रुपये की आरएफ राशि, 60 हजार रुपये की सीआईएफ सहायता तथा बैंक से 6 लाख रुपये का ऋण प्राप्त हुआ। इस वित्तीय सहयोग का उपयोग करते हुए महिलाओं ने हल्दी, मिर्च और अन्य मसालों के प्रसंस्करण के साथ मुरकु और पापड़ निर्माण का व्यवसाय शुरू किया।

गुणवत्तापूर्ण उत्पादों और निरंतर परिश्रम के बल पर उनका कारोबार लगातार बढ़ता गया। आज समूह की प्रत्येक सदस्य प्रतिमाह लगभग 45 से 50 हजार रुपये तक की आय अर्जित कर रही है। इससे उनकी वार्षिक आय 5 लाख रुपये से अधिक पहुंच गई है। बढ़ी हुई आमदनी से परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य तथा अन्य जरूरतों को पूरा करना आसान हो गया है।

समूह की महिलाएं बताती हैं कि पहले गांव में उनकी कोई विशेष पहचान नहीं थी, लेकिन आज वे सफल उद्यमी के रूप में जानी जाती हैं। उनकी सफलता अन्य ग्रामीण महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बन रही है।

  • Related Posts

    लोकभवन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ

    लोकभवन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ अधिकारियों और कर्मचारियों ने ली ईमानदारी और पारदर्शिता की शपथ रायपुर, 26 अक्टूबर 2026 लोकभवन में आज से ‘सतर्कता जागरूकता सप्ताह’ की शुरुआत…

    Read more

    लक्ष्य प्राप्ति के लिए शिक्षा सबसे बड़ा माध्यम, अपने आइडिया को स्टार्टअप में बदलें – श्री डेका

    लक्ष्य प्राप्ति के लिए शिक्षा सबसे बड़ा माध्यम, अपने आइडिया को स्टार्टअप में बदलें – श्री डेका आईटीएम विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में नवाचार, उद्यमिता और आत्मनिर्भर भारत के…

    Read more