घुमन्तु बच्चों के पुनर्वास के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विशेष अभियान जारी

 

तोसीर, लेंधरा और बरमकेला क्षेत्र में रेस्क्यू टीम की कार्रवाई

सारंगढ़ बिलाईगढ़/  छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण समिति के निर्देश एवं कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू मार्गदर्शन में 1 जून से 30 जून 2026 तक सड़क जैसे परिस्थितियों में जीवनयापन कर रहे (घुमन्तु) बच्चों के स्थायी पुनर्वास हेतु महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को तोसीर, लेंधरा एवं बरमकेला क्षेत्र में संयुक्त बचाव दल (रेस्क्यू टीम) द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बाल श्रमिक, अपशिष्ट संग्राहक, भिक्षावृत्ति में लिप्त तथा सड़क जैसी परिस्थितियों में रहने वाले बच्चों की पहचान कर उन्हें संरक्षण एवं पुनर्वास से जोड़ने की कार्रवाई की गई।

रेस्क्यू टीम ने बस स्टैंड, मंदिर, बाजार, स्लम बस्तियों सहित विभिन्न चिन्हित हॉटस्पॉट क्षेत्रों का सर्वेक्षण किया। बच्चों को शिक्षा, स्वास्थ्य, संरक्षण एवं अन्य शासकीय योजनाओं की जानकारी देकर संबंधित विभागों के समन्वय से आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की पहल की गई।
अभियान का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित वातावरण, संरक्षण और सम्मानजनक भविष्य उपलब्ध कराना है।

  • Related Posts

    ग्राम केरीबंधा के अंदरूनी खेतों में पहुंचकर कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने पीवी ऐप सर्वे कार्यो का किया औचक निरीक्षण

    ग्राम केरीबंधा के अंदरूनी खेतों में पहुंचकर कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने पीवी ऐप सर्वे कार्यो का किया औचक निरीक्षण निर्धारित समय सीमा में करे खसरो की त्रुटि रहित प्रविष्टि-कलेक्टर…

    Read more

    अवेली में नल से जल ने आसान बनाई जिंदगी, 311 परिवारों को मिली राहत*

    अवेली में नल से जल ने आसान बनाई जिंदगी, 311 परिवारों को मिली राहत* 80 किलोलीटर क्षमता के जलागार से सुदृढ़ हुई गांव की पेयजल व्यवस्था पानी जुटाने में समय…

    Read more