’वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर किया सादर नमन’

’वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर किया सादर नमन’
’वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर किया सादर नमन’

रायपुर, 4 जुलाई 2026

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने महान राष्ट्रचिंतक, आध्यात्मिक चेतना के अग्रदूत एवं युवाओं के प्रेरणास्रोत की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने अपने ओजस्वी विचारों, आध्यात्मिक दृष्टि और राष्ट्रनिर्माण के संदेश से भारत ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व को नई दिशा प्रदान की। उनका जीवन आत्मविश्वास, सेवा, चरित्र निर्माण और मानवता के प्रति समर्पण का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के प्रेरक विचार आज भी युवाओं को राष्ट्र और समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करते हैं। उनके आदर्श आत्मबल, ज्ञान, सेवा और राष्ट्रभक्ति की भावना को सशक्त करते हैं।
वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी का जीवन-दर्शन और उनके विचार सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणापुंज बने रहेंगे तथा विकसित और सशक्त भारत के निर्माण के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करते रहेंगे।

Related Posts

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन राष्ट्रीय एकता दिवस पर मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल के अतुलनीय योगदान को किया…

Read more

सरदार पटेल के आदर्शों पर चलकर सुरक्षित, समृद्ध और विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण हमारा संकल्प – उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

सरदार पटेल के आदर्शों पर चलकर सुरक्षित, समृद्ध और विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण हमारा संकल्प – उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर…

Read more