सालेम इंग्लिश स्कूल में वार्षिक सम्मान समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

सालेम इंग्लिश स्कूल में वार्षिक सम्मान समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
रायपुर । सालेम इंग्लिश स्कूल में 18 जुलाई को वार्षिक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि प्रोफेट नवीन मसीह की प्रार्थना से हुई। इसके बाद छत्तीसगढ़ डायोसिस के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत और वेलकम डांस की आकर्षक प्रस्तुति देकर उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया। छत्तीसगढ़ डायोसिस के पदाधिकारियों का पौधा भेंटकर सम्मान किया गया। समारोह में राइट रेव्ह. श्रीमती सुषमा कुमार (बिशप, डायोसिस ऑफ छत्तीसगढ़ एवं चेयरमैन, सीडीबीई), रेव्ह. सुबोध कुमार, नितिन लॉरेंस (वाइस चेयरमैन, सीडीबीई एवं सचिव, डायोसिस ऑफ छत्तीसगढ़), जयदीप रॉबिन्सन (सचिव, सीडीबीई), रूचि धर्मराज (सेक्रेटरी, सेंट पॉल्स कैथेड्रल, रायपुर), वरिष्ठ पत्रकार जॉन राजेश पॉल तथा सीजी बोर्ड की प्राचार्य के.के. सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। समारोह में स्कूल के पूर्व छात्र और वर्तमान में नारायणा हॉस्पिटल के जनरल मैनेजर अतुल सिंघानिया सहित कई पूर्व विद्यार्थी भी शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका महिमा पॉल और शिक्षक शालोम बनशियार ने किया। अंत में स्कूल की प्राचार्या रूपिका लॉरेंस ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उनकी अध्यक्षता में समारोह का समापन हुआ।

Related Posts

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दुर्ग जिले के जामगांव (एम) में आयोजित राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026 कार्यक्रम में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दुर्ग जिले के जामगांव (एम) में आयोजित राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026 कार्यक्रम में शामिल हुए। रायपुर। शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक…

Read more

‘झंकार 2026Ó की गूंज : गल्र्स कॉलेज में कथक की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

05 ‘झंकार 2026Ó की गूंज : गल्र्स कॉलेज में कथक की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां रायपुर। राजधानी स्थित शासकीय दू ब महिला महाविद्यालय में कथक नृत्य विभाग के तत्वावधान…

Read more