वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में कांस्य पदक विजेता झंडू कुमार को दी बधाई

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में कांस्य पदक विजेता झंडू कुमार को दी बधाई
वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में कांस्य पदक विजेता झंडू कुमार को दी बधाई

रायपुर, 25 जुलाई 2026

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए पहला पदक जीतने वाले पैरा पावरलिफ्टर श्री झंडू कुमार जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि पुरुष हेवीवेट पैरा पावरलिफ्टिंग स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर झंडू कुमार जी ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है। उनकी यह उपलब्धि कठिन परिश्रम, दृढ़ संकल्प और अदम्य आत्मविश्वास का प्रेरणादायी उदाहरण है।उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत के लिए पहला पदक जीतना पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। यह सफलता देश के युवा खिलाड़ियों और दिव्यांग खिलाड़ियों को अपने सपनों को साकार करने के लिए नई प्रेरणा प्रदान करेगी।

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने विश्वास व्यक्त किया कि भारतीय खिलाड़ी कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश के लिए अनेक पदक जीतेंगे। उन्होंने झंडू कुमार जी को इस शानदार उपलब्धि के लिए पुनः बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related Posts

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सूरजपुर जिले को दी 232 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सूरजपुर जिले को दी 232 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात 24.29 करोड़ रुपये के 63 विकास कार्यों का लोकार्पण और…

Read more

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से भारतीय वायु सेना की सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से भारतीय वायु सेना की सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने की सौजन्य मुलाकात राज्योत्सव में आसमान पर दिखेगा भारतीय वायु सेना के शौर्य, साहस और…

Read more