महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल
महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल

मड़कम कामे के जीवन में आया सकारात्मक बदलाव, अन्य महिलाओं के लिए बनीं प्रेरणा

रायपुर, 01 अगस्त 2026

छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। सुकमा जिले के दोरनापाल परियोजना अंतर्गत ग्राम कामापेदागुड़ा की निवासी श्रीमती मड़कम कामे इस योजना से लाभान्वित होकर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही हैं।

परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई-श्रीमती मड़कम कामे

महतारी वंदन योजना के तहत उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता मिल रही है। इस राशि का उपयोग उन्होंने परिवार की जरूरी जरूरतों को पूरा करने में किया, जिससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है।

सरकारी योजनाओं से बदली जीवन की तस्वीर

मड़कम कामे को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का घर मिला है। साथ ही जल जीवन मिशन के माध्यम से उनके घर तक शुद्ध पेयजल की सुविधा भी पहुंची है। इन योजनाओं का लाभ मिलने से उनके परिवार का जीवन पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक हुआ है।

अन्य महिलाओं को कर रही हैं प्रेरित

मड़कम कामे ने बताया कि सरकार की योजनाओं ने उनके परिवार को नई उम्मीद और आर्थिक सुरक्षा दी है। अब वे अपने गांव और आसपास की महिलाओं को भी शासकीय योजनाओं का लाभ लेने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित कर रही हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकारात्मक और स्थायी बदलाव ला रही हैं।

Related Posts

नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास और समृद्धि के नए द्वार: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास और समृद्धि के नए द्वार: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय अंतागढ़ के लामकन्हार में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय…

Read more

केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण

केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण रायपुर, 27 सितम्बर 2026 केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने अपने दुर्ग प्रवास…

Read more