मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने किया सादर नमन

मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने किया सादर नमन
मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने किया सादर नमन

रायपुर, 11 अगस्त 2026

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने नारी सशक्तिकरण की प्रखर आवाज और छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि मिनीमाता जी ने अपना पूरा जीवन समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित किया। उन्होंने सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध आवाज उठाते हुए महिलाओं और समाज के कमजोर वर्गों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद के रूप में मिनीमाता जी का सार्वजनिक जीवन प्रदेश की महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनका संघर्ष, सेवा और जनकल्याण के प्रति समर्पण आज भी समाज को नई दिशा प्रदान करता है।

श्री ओपी चौधरी ने कहा कि मिनीमाता जी के आदर्शों और विचारों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों को सामाजिक न्याय, समानता और नारी सम्मान के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा।

Related Posts

देशभक्ति से ओतप्रोत अप्रतिम उत्साह के साथ निकली तिरंगा यात्रा, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव हुए शामिल

देशभक्ति से ओतप्रोत अप्रतिम उत्साह के साथ निकली तिरंगा यात्रा, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव हुए शामिल रायपुर : देशभक्ति से ओतप्रोत अप्रतिम उत्साह के साथ निकली तिरंगा यात्रा, उप…

Read more

जब आंगन में छलका पानी बदल गई जिंदगानी

जब आंगन में छलका पानी बदल गई जिंदगानी जब आंगन में छलका पानी बदल गई जिंदगानी गलियों में पानी के बर्तनों का सफर थमा, अब हर सुबह नल की धार…

Read more