जनदर्शन में प्राप्त आवेदन पर त्वरित कार्रवाई, सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ सुनिश्चित

पेंड्रा-मरवाही : जनदर्शन में प्राप्त आवेदन पर त्वरित कार्रवाई, सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ सुनिश्चित

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 12 अगस्त 2026

कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में आम नागरिकों की समस्याओं एवं मांगों को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित निराकरण के लिए कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. द्वारा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को जनदर्शन में प्राप्त सामाजिक सुरक्षा पेंशन संबंधी आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आवेदक को पेंशन योजना का लाभ सुनिश्चित किया गया है।
जनपद पंचायत मरवाही से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम दर्री निवासी श्री कपिल कुमार पनिका द्वारा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा पेंशन से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किया गया था। कलेक्टर के निर्देशानुसार संबंधित विभाग द्वारा प्रकरण की जांच एवं आवश्यक कार्रवाई पूर्ण की गई। पात्र हितग्राहियों प्रियंशु पुरी एवं कु. नेहा पूरी का सामाजिक सुरक्षा पेंशन हेतु पंजीयन कर एनएसएपी पोर्टल के माध्यम से पेंशन राशि उनके बैंक खातों में भुगतान के लिए प्रेषित की गई है। पेंशन की प्रभावी तिथि 1 जुलाई 2026 दर्ज की गई है। कलेक्टर ने जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित करने तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

Related Posts

जनजातीय विरासत के संरक्षण, जनजातीय कल्याण तथा संग्रहालय निर्माण के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ द्वारा किए गए अभिनव कार्यों को प्रतिष्ठित SKOCH Gold Award से सम्मानित किया गया

जनजातीय विरासत के संरक्षण, जनजातीय कल्याण तथा संग्रहालय निर्माण के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ द्वारा किए गए अभिनव कार्यों को प्रतिष्ठित SKOCH Gold Award से सम्मानित किया गया जनजातीय विरासत के…

Read more

10 हजार का बकाया वेतन के लिए जला दी 14 दुकानें

सूरत :- गुजरात के सूरत में सारोली स्थित श्याम संगिनी टेक्सटाइल मार्केट में 9 सितंबर की रात लगी भीषण आग के मामले में क्राइम ब्रांच ने बड़ा खुलासा किया है।…

Read more