राज्य सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त श्री जैन ने किया ध्वजारोहण

राज्य सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त श्री जैन ने किया ध्वजारोहण
राज्य सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त श्री जैन ने किया ध्वजारोहण

रायपुर, 17 अगस्त 2026

राज्य सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त श्री जैन ने किया ध्वजारोहण

राज्य सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त श्री जैन ने किया ध्वजारोहण

छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग में स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास से मनाया गया। राज्य सूचना आयोग के मुख्य सूचना आयुक्त श्री अमिताभ जैन ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने सभी अधिकारियों- कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

मुख्य सूचना आयुक्त श्री अमिताभ जैन ने कहा कि स्वतंत्रता का संघर्ष लंबा और कठिन था, जिसमें कई स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति दी। यह दिन हमें हमारे वीर शहीदों के बलिदान और संघर्ष की याद दिलाता है। हमें आजादी दिलाने के लिए महात्मा गांधी, भगत सिंह और सुभाष चंद्र बोस जैसे अनेक महान स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना बलिदान दिया। इसी दिन 1947 में भारत को लगभग 200 वर्षों की ब्रिटिश औपनिवेशिक गुलामी से मुक्ति मिली थी और देश एक संप्रभु राष्ट्र के रूप में उभरा था।

इस अवसर पर राज्य सूचना आयोग के आयुक्त श्री आलोक चन्द्रवंशी, श्री उमेश अग्रवाल, श्री शिरिश चन्द्र मिश्र, सचिव श्री श्री नीलम नामदेव एक्का, उप सचिव श्रीमती आभा तिवारी सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Posts

मुख्य सचिव ने बस्तर संभाग के समग्र विकास के लिए प्रस्तावित योजनाओं की समीक्षा की

मुख्य सचिव ने बस्तर संभाग के समग्र विकास के लिए प्रस्तावित योजनाओं की समीक्षा की रायपुर, 19 नवम्बर 2026 मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन…

Read more

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने युवाओं से किया आत्मीय संवाद, सफलता के साथ अच्छे नागरिक बनने का दिया संदेश

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने युवाओं से किया आत्मीय संवाद, सफलता के साथ अच्छे नागरिक बनने का दिया संदेश ’जीवन की चुनौतियों से घबराएं नहीं, निरंतर आगे बढ़ते रहे…

Read more