दीयों की रोशनी में सजेगा कोरिया, 17 सितंबर को जलेंगे 1.21 लाख से अधिक ‘आशीर्वाद के दीये’

दीयों की रोशनी में सजेगा कोरिया, 17 सितंबर को जलेंगे 1.21 लाख से अधिक ‘आशीर्वाद के दीये’
दीयों की रोशनी में सजेगा कोरिया, 17 सितंबर को जलेंगे 1.21 लाख से अधिक ‘आशीर्वाद के दीये’

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन, सेवा और समर्पण के प्रति जिलेवासी करेंगे आभार

रायपुर, 16 सितम्बर 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को कोरिया जिले में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर जिलेभर में 1. 21 लाख से अधिक दीये प्रज्वलित किए जाएंगे। दीप प्रज्वलन के माध्यम से जिलेवासी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन, सेवा, समर्पण एवं जनकल्याण के प्रति आभार व्यक्त करेंगे।
17 सितंबर को शाम 7 बजे जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों, अमृत सरोवरों, चौक-चौराहों एवं प्रमुख स्थलों पर एक साथ दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। जिला स्तरीय कार्यक्रम ’’ओपन थिएटर, झुमका, ग्राम पंचायत ओडगी, बैकुंठपुर में आयोजित होगा, जहां 10 हजार दीयों से रोशनी का विशेष आयोजन किया जाएगा।
बैकुंठपुर एवं सोनहत जनपद पंचायत क्षेत्रों के साथ बैकुंठपुर, शिवपुर-चरचा और पटना नगरीय क्षेत्रों में भी व्यापक स्तर पर दीप प्रज्वलन किया जाएगा। ग्राम पंचायतों में 500-500 दीयों के साथ अमृत सरोवरों एवं अन्य प्रमुख स्थलों पर भी दीप जलाए जाएंगे। जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय संस्थानों तथा निगम, मंडल एवं बोर्ड के कार्यालयों में भी दीप प्रज्वलित किए जाएंगे।
इस तरह ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम जिलेभर में सेवा, समर्पण और जनभागीदारी की भावना को अभिव्यक्त करेगा। गांव से शहर तक एक साथ जगमगाते दीये जिलेवासियों की सहभागिता और सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।

जिलेवासियों से ‘आशीर्वाद का दीया’ में सहभागिता की अपील
कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री योगेंद्र श्रीवास ने 17 सितंबर को आयोजित होने वाले ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में जिले से लेकर ग्राम एवं वार्ड स्तर तक के जनप्रतिनिधियों सहित सभी वर्गों के नागरिकों से सहभागिता की अपील की है। उन्होंने जिलेवासियों से कहा है कि आभार के रूप में अपने घर में एक दीया जरूर प्रज्वलित करें। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से ही सेवा संकल्प अभियान को व्यापक स्वरूप प्रदान किया जा सकता है। ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम कोरिया में सेवा, समर्पण और जनभागीदारी की भावना का प्रतीक बनेगा।

Related Posts

विकसित छत्तीसगढ़ से साकार होगा विकसित भारत का संकल्प : केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया

विकसित छत्तीसगढ़ से साकार होगा विकसित भारत का संकल्प : केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया केंद्रीय मंत्री डॉ. मांडविया ने किया तीन दिवसीय राज्योत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ नक्सलवाद की…

Read more

श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल मानव सेवा और समर्पण की अद्भुत मिसाल : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल मानव सेवा और समर्पण की अद्भुत मिसाल : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री श्री साय ने 45 हजार बच्चों की सफल शल्य चिकित्सा की…

Read more