सेवा संकल्प अभियान में जनसेवा की मिसाल, तीन रक्तदान शिविरों में 68 यूनिट रक्त संग्रहित

सेवा संकल्प अभियान में जनसेवा की मिसाल, तीन रक्तदान शिविरों में 68 यूनिट रक्त संग्रहित

जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, समाजसेवियों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक किया स्वैच्छिक रक्तदान

जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने आगे आने का दिया संदेश

रायपुर, 18 सितम्बर 2026

जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, समाजसेवियों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक किया स्वैच्छिक रक्तदान

सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा गुरुवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर विशेष रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया। सेवा और जनभागीदारी की भावना से आयोजित इन शिविरों में समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों तथा आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। शिविरों के माध्यम से कुल 68 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

जिला चिकित्सालय अम्बिकापुर में आयोजित रक्तदान शिविर में 43 यूनिट, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीतापुर में 9 यूनिट तथा मेडिकल कॉलेज अम्बिकापुर द्वारा मेडिकल कॉलेज परिसर में आयोजित शिविर में 16 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।

रक्तदान शिविरों में सहभागिता करने वाले जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नागरिकों से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानव जीवन बचाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान है। नियमित स्वैच्छिक रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में सहायता मिलती है।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित इन विशेष रक्तदान शिविरों ने समाज में सेवा, सहयोग और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करने के साथ जरूरतमंदों की सहायता के लिए नागरिकों को आगे आने का संदेश दिया।

Related Posts

राज्योत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, कला और भक्ति संगीत के रंगों से सराबोर हुए दर्शक

राज्योत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, कला और भक्ति संगीत के रंगों से सराबोर हुए दर्शक ‘मैं अयोध्या हूं’ के नाट्य मंचन में दिखी भारतीय संस्कृति, आस्था…

Read more

ऊर्जा क्षेत्र में 5.60 लाख करोड़ रुपए के निवेश की संभावनाओं के साथ आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़, वर्ष 2030 तक 15 हजार मेगावाट हरित ऊर्जा क्षमता का लक्ष्य

ऊर्जा क्षेत्र में 5.60 लाख करोड़ रुपए के निवेश की संभावनाओं के साथ आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़, वर्ष 2030 तक 15 हजार मेगावाट हरित ऊर्जा क्षमता का लक्ष्य 130 से…

Read more