10 हजार का बकाया वेतन के लिए जला दी 14 दुकानें

सूरत :- गुजरात के सूरत में सारोली स्थित श्याम संगिनी टेक्सटाइल मार्केट में 9 सितंबर की रात लगी भीषण आग के मामले में क्राइम ब्रांच ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, 33 वर्षीय पूर्व अकाउंटेंट विनोद पंडित सावले ने बकाया वेतन को लेकर हुए विवाद के बाद बदला लेने के लिए आगजनी की।
पुलिस के अनुसार, आरोपी का मार्केट के एक दुकान मालिक से 10 हजार रुपये के बकाया वेतन को लेकर विवाद था। इसी नाराजगी में उसने आग लगाने की साजिश रची। घटना में 14 दुकानें प्रभावित हुईं और करीब 25 करोड़ रुपये का कपड़ा जलकर खाक होने की बात सामने आई है।
पुलिस के अनुसार, विनोद सावले ने अप्रैल 2026 में 30 हजार रुपये मासिक वेतन पर अकाउंटेंट के तौर पर नौकरी शुरू की थी। काम को लेकर दुकान मालिक से विवाद के बाद उसने नौकरी छोड़ दी। आरोपी का दावा था कि उसका 10 हजार रुपये का भुगतान बकाया था। पुलिस का कहना है कि भुगतान नहीं होने से नाराज आरोपी ने आगजनी कर बदला लेने का फैसला किया।

क्राइम ब्रांच की जांच में CCTV फुटेज और पुलिस के ‘विश्वास प्रोजेक्ट’ के जरिए आरोपी की पहचान की गई। पुलिस के मुताबिक वारदात के बाद आरोपी राजस्थान और अयोध्या की ओर चला गया था। सूरत लौटने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Related Posts

सेवा की कहानी : वर्षों से पिता के नाम दर्ज थी जमीन, लोक सेवा गारंटी से किसान रतम राम को मिला हक

रायपुर : सेवा की कहानी : वर्षों से पिता के नाम दर्ज थी जमीन, लोक सेवा गारंटी से किसान रतम राम को मिला हक फौती नामांतरण के बाद बी-1 में…

Read more

डिजिटल क्रॉप सर्वे में सारंगढ़-बिलाईगढ़ प्रदेश में अव्वल, 87 प्रतिशत कार्य के साथ प्रथम स्थान

डिजिटल क्रॉप सर्वे में सारंगढ़-बिलाईगढ़ प्रदेश में अव्वल, 87 प्रतिशत कार्य के साथ प्रथम स्थान सरसींवा और भटगांव में 93 प्रतिशत से अधिक सर्वे पूर्ण, जिले में अब तक 47…

Read more