
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को दिल्ली दौरे पर हैं। अपने इस दौरै पर उन्होंने सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में राज्यसभा और विधान परिषद चुनाव की तैयारियों के बीच शनिवार को दिल्ली पहुंचे। दिल्ली में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। देश और प्रदेश के शीर्ष नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक बैठक हुई।
माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री आवास पर दोनों नेताओं की बैठक के दौरान राज्यसभा चुनाव समेत तमाम मुद्दों पर चर्चा हुई है। इस बैठक में उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव और राज्यसभा चुनाव जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके साथ ही पार्टी की चुनावी तैयारियों और आगे की रणनीति को लेकर भी बातचीत हुई।
दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यूपी सदन में रुके हैं। उनकी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ ही अन्य नेताओं से मुलाकात का कार्यक्रम है।




