बलौदाबाजारजिला प्रशासन की सतर्कता से बाढ़ प्रभावित 120 लोगों का सफल रेस्क्यू

बलौदाबाजार जिला प्रशासन की सतर्कता से बाढ़ प्रभावित 120 लोगों का सफल रेस्क्यू

बाढ़ आपदा से सम्बंधित सहायता के लिये कंट्रोल रूम नंबर 07727222454 जारी

रायपुर, 26 सितम्बर 2026

बलौदाबाजार जिला प्रशासन की सतर्कता से बाढ़ प्रभावित 120 लोगों का सफल रेस्क्यू

बलौदाबाजार भाटापारा जिले में पिछले दिनों हुई तेज बारिश के कारण नदी-नाले का जल स्तर बढ़ गया है जिससे अनेक स्थानों पर बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई है। कुछ गांव मे पानी ज्यादा बढ़ने के कारण फंसे 120 लोगों को जिला प्रशासन एवं आपदा राहत टीम की मुस्तैदी से सफल रेस्क्यू किया गया औऱ सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बाढ़ प्रभावित कुल 120 व्यक्तियों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया है, इसमें तहसील कसडोल के ग्राम बल्दाकछार के 38 व्यक्ति, तहसील पलारी के ग्राम अमेठी में 44 व्यक्ति, ग्राम मोहान में 23 व्यक्ति तथा तहसील सिमगा के ग्राम गणेशपुर के 15 व्यक्ति शामिल हैं।
बाढ़ आपदा से सम्बंधित सहायता के लिये जिला प्रशासन द्वारा जिला कंट्रोल रूम नंबर 07727222454 जारी किया गया है। इस नंबर पर बाढ़ से संबंधित किसी भी प्रकार की सहायता,सूचना, बचाव एवं राहत कार्याे के लिये संपर्क कर सकते है। जिला प्रशासन द्वारा लोगों से अपील किया गया है कि नदी -नाले किनारे न जाएं,गांव -मोहल्ले के आस -पास पानी भरने की स्थिति मे स्थानीय प्रशासन या कंट्रोल रूम को तत्काल सूचित करें।

Related Posts

चिरायु योजना से जन्मजात समस्या से मिली राहत, तीन बच्चों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

चिरायु योजना से जन्मजात समस्या से मिली राहत, तीन बच्चों के चेहरों पर लौटी मुस्कान बीजापुर के दूरस्थ गांवों से अयान, अंजलि और सविता का रायपुर में हुआ उपचार परिवारों…

Read more

सेवा सेतु से दूरस्थ अंचलों में नागरिक सेवाओं तक पहुंच हुई आसान

सेवा सेतु से दूरस्थ अंचलों में नागरिक सेवाओं तक पहुंच हुई आसान रायपुर, 26 सितम्बर 2026 शासन की डिजिटल पहल सेवा सेतु के माध्यम से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के…

Read more