
सेवा की कहानी : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि बनी कृष्णा प्रसाद के लिए खेती का सहारा
सेवा की कहानी : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि बनी कृष्णा प्रसाद के लिए खेती का सहारा
समय पर बीज-दवा खरीदकर बढ़ी खेती की रफ्तार, आर्थिक दबाव हुआ कम
एमसीबी/ 28 सितंबर 2026
जिले के खड़गवां विकासखंड अंतर्गत ग्राम नेवरी निवासी 42 वर्षीय कृषक कृष्णा प्रसाद मार्काे के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना खेती-किसानी के खर्चों को समय पर पूरा करने में महत्वपूर्ण सहारा बनी है। लगभग 2 हेक्टेयर भूमि पर कृषि कार्य करने वाले कृष्णा प्रसाद वर्ष 2019 से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं। योजना से प्राप्त आर्थिक सहायता का उपयोग वे खेती के जरूरी कार्यों, विशेषकर बीज, खाद, कीटनाशक और दवाइयों की खरीद तथा बुआई एवं दवाई छिड़काव जैसे कार्यों में करते हैं।
खेती के जरूरी खर्चों के लिए समय पर मिलती है आर्थिक मदद
कृषक कृष्णा प्रसाद बताते हैं कि खेती में मौसम के साथ-साथ समय का भी विशेष महत्व होता है। खेत की जुताई, बुआई, खाद-बीज की व्यवस्था, कीटनाशक एवं दवाइयों की खरीद जैसे कई खर्च एक साथ सामने आते हैं। ऐसे समय में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से मिलने वाली राशि उनके लिए उपयोगी साबित होती है।
वे बताते हैं कि योजना से प्राप्त राशि का उपयोग वे आवश्यकता के अनुसार कृषि सामग्री खरीदने में करते हैं। इससे खेती के दौरान अचानक आने वाले खर्चों को पूरा करने में मदद मिलती है और आर्थिक दबाव कुछ कम होता है।
समय पर संसाधन मिलने से आसान हुई खेती
कृष्णा प्रसाद का कहना है कि खेती में यदि बीज, खाद या दवाई की जरूरत के समय पैसा उपलब्ध न हो तो कृषि कार्य प्रभावित हो सकते हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की सहायता से उन्हें जरूरत के समय कृषि संबंधी संसाधन जुटाने में सुविधा मिलती है।
समय पर बीज और दवाइयां उपलब्ध होने से वे खेत में आवश्यक कृषि कार्य निर्धारित समय के अनुसार पूरा कर पाते हैं। इससे खेती की प्रक्रिया सुचारू बनी रहती है और कृषि कार्यों में अनावश्यक देरी की स्थिति कम होती है।
आर्थिक राहत के साथ बढ़ा खेती का भरोसा
लगभग दो हेक्टेयर भूमि पर खेती करने वाले कृष्णा प्रसाद के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि केवल आर्थिक सहायता का माध्यम नहीं, बल्कि खेती के जरूरी खर्चों को व्यवस्थित करने में मददगार बनी है। योजना से मिलने वाली राशि को कृषि कार्यों में लगाकर वे अपनी खेती को निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं। उनका कहना है कि किसान के लिए छोटी-छोटी जरूरतें भी खेती के परिणाम को प्रभावित करती हैं। ऐसे में समय पर मिलने वाली आर्थिक सहायता से आवश्यक सामग्री खरीदने में सुविधा होती है और खेती के काम को समय पर पूरा करने का भरोसा बढ़ता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जताया आभार
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से मिल रही सहायता के लिए कृषक कृष्णा प्रसाद मार्काे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए संचालित यह योजना खेती से जुड़े आवश्यक खर्चों को पूरा करने में मददगार है। योजना की राशि का उपयोग वे कृषि कार्यों में करते हैं, जिससे उन्हें खेती को सुचारू रूप से आगे बढ़ाने में आर्थिक सहारा मिलता है।







