सेवा की कहानी : समितियों में माइक्रो एटीएम और सीएससी सेंटर से ग्रामीणों को सुविधा

सेवा की कहानी : समितियों में माइक्रो एटीएम और सीएससी सेंटर से ग्रामीणों को सुविधा

रायपुर, 01 अक्टूबर 2026

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर बैंकिंग और डिजिटल सेवाओं की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खैरागढ़-छुईखदान – गंडई जिले की 65 सहकारी समितियों में माइक्रो एटीएम की सुविधा प्रारंभ की गई है। इसके माध्यम से किसानों को समितियों में ही 10 हजार से 20 हजार रुपए तक की राशि आसानी से प्राप्त करने की सुविधा मिल रही है। इससे किसानों को बैंक तक जाने की आवश्यकता सीमित हुई है और स्थानीय स्तर पर ही राशि प्राप्त करने में सुविधा मिल रही है।

इसी प्रकार खैरागढ़ जिले की 39 सहकारी समितियों में सीएससी सेंटर प्रारंभ किए गए हैं। इन केंद्रों के माध्यम से किसानों एवं आम नागरिकों को गांव में या गांव के समीप ही विभिन्न डिजिटल सेवाओं का लाभ मिल रहा है। सीएससी सेंटर के जरिए बिजली बिल भुगतान, मोबाइल रिचार्ज सहित अन्य आवश्यक ऑनलाइन कार्य आसानी से किए जा रहे हैं।

सहकारी समितियों में माइक्रो एटीएम और सीएससी सेंटर की सुविधा से ग्रामीणों को बैंकिंग एवं डिजिटल सेवाओं के लिए जिला मुख्यालय तक जाने की जरूरत नहीं पड़ती। स्थानीय स्तर पर ही आवश्यक सेवाएं उपलब्ध होने से किसानों और आम नागरिकों के समय और श्रम की बचत हो रही है।

Related Posts

नर्सिंग केवल रोजगार का माध्यम नहीं, मानवता की सेवा और पुण्य का कार्य : मुख्यमंत्री श्री साय

नर्सिंग केवल रोजगार का माध्यम नहीं, मानवता की सेवा और पुण्य का कार्य : मुख्यमंत्री श्री साय स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रशिक्षित नर्सिंग कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका:…

Read more

बस्तर में बंदूक की जगह खेल के मैदान, भय और हिंसा की जगह विश्वास एवं विकास का नया वातावरण: श्री नितिन नवीन

बस्तर में बंदूक की जगह खेल के मैदान, भय और हिंसा की जगह विश्वास एवं विकास का नया वातावरण: श्री नितिन नवीन जनजातीय समाज का सम्मान, स्वाभिमान और समृद्धि हमारी…

Read more