बस्तर ओलंपिक 2026 वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कराया पंजीयन, अधिकाधिक भागीदारी पर दिया जोर

बस्तर ओलंपिक 2026 वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कराया पंजीयन, अधिकाधिक भागीदारी पर दिया जोर

हर गांव की खेल प्रतिभा पहुंचे मैदान तक- वन मंत्री श्री केदार कश्यप

रायपुर, 07 अक्टूबर 2026

जगदलपुर के धरमपुरा स्थित खेल परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने बस्तर ओलंपिक 2026 के लिए स्वयं अपना पंजीयन कराया और बस्तर ओलंपिक के शुभंकर के साथ अपनी तस्वीर खिंचवाई। उन्होंने इस आयोजन को बस्तर की खेल प्रतिभाओं के लिए एक बहुत बड़ा और सुनहरा मंच बताया।

दोगुने पंजीयन का लक्ष्य

इस अवसर पर वन मंत्री ने युवाओं, महिलाओं और सभी खेल प्रेमियों से बढ़-चढ़कर पंजीयन कराने की अपील की। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में 3 लाख 91 हजार 289 खिलाड़ियों ने इसमें पंजीयन कराया था, और इस बार इसका दोगुना पंजीयन करने का लक्ष्य रखा गया है।

गांव-गांव की प्रतिभाओं को अवसर

वन मंत्री ने कहा कि बस्तर ओलंपिक सुदूर अंचल की छुपी हुई खेल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें बड़ा मंच प्रदान करने का एक बेहतरीन माध्यम है।

नये बस्तर की पहचान

जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से अधिक से अधिक खिलाड़ियों को जोड़ने की अपील करते हुए उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में नये बस्तर की एक नई पहचान उसके प्रतिभाशाली युवाओं के दम पर बनेगी। इस कार्यक्रम के दौरान चित्रकोट विधायक श्री विनायक गोयल सहित क्षेत्र के कई गणमान्य जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे।

Related Posts

बालोद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 5 हजार से अधिक किसानों से 21,200.92 मीट्रिक टन धान की खरीदी

बालोद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 5 हजार से अधिक किसानों से 21,200.92 मीट्रिक टन धान की खरीदी किसानों को धान बेचने में नहीं होगी परेशानी, 3,140 किसानों के…

Read more

अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त

अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त खाद्य विभाग और मंडी के संयुक्त जांच दल ने अंबिकापुर एवं श्रीगढ़ में की जांच…

Read more