मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना: कांकेर में दो नए मार्गों पर बस सेवा शुरू, दूरस्थ गांवों को मिलेगी परिवहन सुविधा

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना: कांकेर में दो नए मार्गों पर बस सेवा शुरू, दूरस्थ गांवों को मिलेगी परिवहन सुविधा

परिवहन मंत्री श्री केदार कश्यप ने भानुप्रतापपुर-कोरर और भानुप्रतापपुर-अंतागढ़ मार्ग पर बसों को दिखाई हरी झंडी

रायपुर, 25 अक्टूबर 2026

परिवहन मंत्री श्री केदार कश्यप ने भानुप्रतापपुर-कोरर और भानुप्रतापपुर-अंतागढ़ मार्ग पर बसों को दिखाई हरी झंडी

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के तहत कांकेर जिले के दो नए मार्गों पर बस सेवा शुरू की गई है। परिवहन मंत्री श्री केदार कश्यप ने भानुप्रतापपुर-कोरर और भानुप्रतापपुर-अंतागढ़ मार्ग पर बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन मार्गों पर बस सेवा शुरू होने से वनांचल के 40 से अधिक गांवों के लोगों को नियमित सार्वजनिक परिवहन की सुविधा मिलेगी। इससे ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य, हाट-बाजार और शासकीय कार्यों के लिए आवागमन में सहूलियत होगी।

परिवहन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों तक बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से ऐसे गांव भी सार्वजनिक परिवहन से जुड़ रहे हैं, जहां पहले नियमित बस सुविधा उपलब्ध नहीं थी। इससे ग्रामीणों को विकासखंड मुख्यालय, अस्पताल, विद्यालय और बाजार तक पहुंचने में आसानी हो रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण परिवहन का विस्तार केवल आवागमन की सुविधा नहीं, बल्कि दूरस्थ अंचलों को विकास के नए अवसरों से जोड़ने का माध्यम भी है।

कांकेर विधायक श्री आशाराम नेताम ने कहा कि सुदूर अंचलों तक शासन की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। दूरस्थ गांवों में बस सेवा का विस्तार इसी दिशा में शासन की महत्वपूर्ण पहल है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरुण कौशिक सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी और ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Related Posts

‘मन की बात’ देश की लोकशक्ति की आराधना और 140 करोड़ देशवासियों से आत्मीय संवाद का सशक्त माध्यम: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

‘मन की बात’ देश की लोकशक्ति की आराधना और 140 करोड़ देशवासियों से आत्मीय संवाद का सशक्त माध्यम: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अभनपुर…

Read more

राज्यपाल से पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने की सौजन्य भेंट

राज्यपाल से पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने की सौजन्य भेंट रायपुर, 25 अक्टूबर 2026 राज्यपाल से पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने की सौजन्य भेंट राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज…

Read more