गीदम उपार्जन केंद्र में उत्साह- किसान बृज बिहारी वेक ने बेचा 18 क्विंटल धान

गीदम उपार्जन केंद्र में उत्साह- किसान बृज बिहारी वेक ने बेचा 18 क्विंटल धान

राज्य सरकार की नई घोषणा से किसानों में खुशी की लहर

रायपुर, 18 नवंबर 2026

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की शुरुआत के साथ ही राज्यभर के अन्नदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। किसान अपनी मेहनत की उपज को बेचने के लिए उमंग के साथ धान उपार्जन केंद्रों का रुख कर रहे हैं। खरीदी केंद्रों पर की गई सुचारू व्यवस्था और पारदर्शी तौल प्रक्रिया से किसानों को बड़ी राहत मिल रही है। इसी कड़ी में, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा प्रति एकड़ 21 क्विंटल से कम धान बेचने वाले किसानों को भी अंतर की पूरी राशि प्रदान करने की ऐतिहासिक घोषणा ने किसानों का उत्साह और दोगुना कर दिया है।

गीदम केंद्र में सुचारू रूप से हुई धान खरीदी

दंतेवाड़ा जिले के गीदम धान उपार्जन केंद्र में उस समय एक सकारात्मक तस्वीर सामने आई, जब स्थानीय किसान श्री बृज बिहारी वेक ने अपनी उपज का विक्रय किया। उन्होंने केंद्र पर 18 क्विंटल धान का विक्रय किया। श्री वेक ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्हें धान बेचने के लिए 18 क्विंटल का टोकन प्राप्त हुआ था। तय तिथि पर वे अपनी उपज लेकर खरीदी केंद्र पहुंचे, जहां उनकी उपस्थिति में तौल और खरीदी की पूरी प्रक्रिया बेहद व्यवस्थित और सुगम तरीके से संपन्न हुई। उन्होंने केंद्र की व्यवस्थाओं पर पूर्ण संतुष्टि जताते हुए कहा कि उन्हें धान बेचने के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा।

राज्य सरकार के निर्णय से मिल रहा संबल

राज्य सरकार द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि जो किसान प्रति एकड़ 21 क्विंटल से कम धान का उत्पादन या विक्रय करते हैं, उन्हें भी योजना के तहत अंतर की पूरी राशि का लाभ मिलेगा। सरकार के इस संवेदनशील और जनहितैषी निर्णय से विशेष रूप से उन छोटे एवं सीमांत किसानों को अभूतपूर्व आर्थिक संबल और सुरक्षा मिली है, जिनकी कुल उपज निर्धारित खरीदी सीमा से कम रहती है। इस निर्णय से बस्तर संभाग सहित पूरे प्रदेश के किसानों में शासन के प्रति गहरा विश्वास और प्रसन्नता का माहौल है।

Related Posts

दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री श्री साय ने पद्मश्री मदन सिंह चौहान से की आत्मीय भेंट

दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री श्री साय ने पद्मश्री मदन सिंह चौहान से की आत्मीय भेंट मुख्यमंत्री ने संगीत साधना के प्रति श्री चौहान के संघर्ष और समर्पण की सराहना…

Read more

मुख्यमंत्री निवास में दीपावली मिलन समारोह बना आत्मीयता, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक गौरव का अनूठा संगम

मुख्यमंत्री निवास में दीपावली मिलन समारोह बना आत्मीयता, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक गौरव का अनूठा संगम मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशभर से आए विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों, पद्मश्री…

Read more