प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना

प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना

आवास निर्माण के लिए मिली 1.20 लाख रुपये की सहायता, रोजगार गारंटी और शौचालय निर्माण योजना का भी मिला लाभ

रायपुर, 20 नवम्बर 2026

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम पेंड्री निवासी श्री रामकुमार कश्यप के परिवार का पक्के घर का सपना साकार हुआ है। सीमित आमदनी के कारण वर्षों तक जर्जर कच्चे मकान में रहने वाला यह श्रमिक परिवार अब सुरक्षित आवास में रह रहा है।

नवागढ़ विकासखंड के ग्राम पेंड्री निवासी श्री कश्यप के पुराने मकान की छत से बरसात में पानी टपकता था। दीवारों में सीलन और मकान की जर्जर स्थिति से परिवार को परेशानी होती थी। आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि वे अपने संसाधनों से पक्का मकान बनवा सकें।

वित्तीय वर्ष 2024-25 में श्री कश्यप को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत मकान निर्माण के लिए 1 लाख 20 हजार रुपये की सहायता स्वीकृत हुई। यह राशि किस्तों में सीधे उनके बैंक खाते में अंतरित की गई। इसके साथ ही उन्हें रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत 90 मानव दिवस की मजदूरी और स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत शौचालय निर्माण के लिए 12 हजार रुपये की सहायता भी मिली।

इन योजनाओं के लाभ से श्री कश्यप ने अपना पक्का मकान बनवाया। अब परिवार को बरसात में छत टपकने और जर्जर दीवारों की चिंता से राहत मिली है। श्री कश्यप ने पक्का आवास मिलने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Posts

पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ को मिले पांच राष्ट्रीय पुरस्कार, फास्टेस्ट मूवर्स श्रेणी में देश में पहला स्थान

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव राज्य स्तरीय इनोवेशन एंड बेस्ट प्रैक्टिसेज श्रेणी में छत्तीसगढ़ को दूसरा स्थान, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने ग्रहण किए राष्ट्रीय पुरस्कार डिजिटल अडॉप्शन श्रेणी…

Read more

छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह

छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह रोबोटिक्स की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए रायपुर के पराक्रम सिन्हा…

Read more