देश

पुष्पक का तीसरा टेस्ट भी रहा सफल ,US के बाद स्पेस शटल बनाने वाला भारत दूसरा देश

इसरो ने शनिवार को फिर से उपयोग किए जा सकने वाले प्रक्षेपण यान (आरएलवी) के लैंडिंग प्रयोग (लेक्स) में अपनी तीसरी और अंतिम लगातार सफलता हासिल की. इस यान को पुष्पक नाम दिया गया है. पुष्पक ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में उन्नत स्वायत्त क्षमताओं का प्रदर्शन करते हुए सटीक क्षैतिज लैंडिंग की. आरएलवी लेक्स के उद्देश्यों को पूरा करने के साथ ही इसरो ने ऑर्बिटल में फिर से उपयोग होने वाले रॉकेट, आरएलवी-ओआरवी में प्रवेश किया.