शकुंतला फाउंडेशन ने 101 चिकित्सकों को सम्मानित किया

शकुंतला फाउंडेशन ने 101 चिकित्सकों को सम्मानित किया
रायपुर । मानव सेवा को सर्वोच्च धर्म मानने वाली सामाजिक संस्था शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ की ओर से चिकित्सकों के सम्मान में भव्य ‘आरोग्य शिरोमणि सम्मान समारोहÓ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नि:स्वार्थ भाव से स्वास्थ्य सेवाएं देने वाले 101 से अधिक चिकित्सकों को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
समारोह में सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों के डॉक्टरों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। संस्था ने चिकित्सा क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान और समाज के प्रति समर्पण को सराहते हुए सम्मान प्रदान किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अजय सहाय (डायरेक्टर, सहाय अस्पताल), डॉ. प्रतीक धावलिया (ऑर्थोपेडिक सर्जन), डॉ. ज़ावेद परवेज, डॉ. प्रतीक पांडे (वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ, ढ्ढढ्ढरुस् अस्पताल), डॉ. ए. सुरेश कुमार (अशोक ढ्ढङ्कस्न सेंटर), डॉ. कृष्णकांत साहू (वरिष्ठ हृदय रोग सर्जन, मेकाहारा), स्मिता सिंह (संस्थापिका, शकुंतला फाउंडेशन) और डॉ. रूपेन्द्र कवि (डिप्टी सेक्रेटरी) उपस्थित रहे। समारोह में छत्तीसगढ़ के दूरस्थ अंचलों से आए चिकित्सकों ने भी भाग लिया। झीट, दुर्ग और विभिन्न सरकारी अस्पतालों से पहुंचे डॉक्टरों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान डॉ. रश्मि दुबे, डॉ. विनीता धुर्वे, डॉ. निर्मला गुप्ता, डॉ. मेघराज साहू, अनामिका गुहा रॉय, निशा यज्ञेश सोनी, डॉ. सुमेधा श्रीवास्तव, डॉ. अपर्णा वर्मा और अंकिता मिश्रा का विशेष सम्मान किया गया। कार्यक्रम में ढ्ढढ्ढरुस् अस्पताल के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रतीक पांडे ने ‘नवजात बच्चों में हृदय विकृतियांÓ विषय पर जानकारी साझा की। उन्होंने उपस्थित लोगों के सवालों के जवाब भी दिए और हृदय संबंधी समस्याओं को लेकर जागरूक किया। समारोह के दौरान शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति ने भी सभी का मन मोह लिया। शकुंतला फाउंडेशन की संस्थापिका स्मिता सिंह ने कहा कि समाज में सेवा भाव से कार्य करने वाले चिकित्सकों का सम्मान करना संस्था का दायित्व है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है और समाज में नि:स्वार्थ सेवा की भावना को प्रोत्साहन मिलता है। कार्यक्रम में श्याम प्रकाश साहू, विशाल मिश्रा, अनामिका गुहा और संजना सिंह सहित अनेक नागरिक भी मौजूद रहे। समारोह को चिकित्सकों और उपस्थित नागरिकों ने सराहा।

Related Posts

अगले 48 घंटे भारी वर्षा का अलर्ट, रायपुर समेत कई जिलों में झमाझम बारिश

अगले 48 घंटे भारी वर्षा का अलर्ट, रायपुर समेत कई जिलों में झमाझम बारिश रायपुर । छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। राजधानी रायपुर समेत…

Read more

बाइक पर चार सवारी और स्टंटबाजी पड़ी महंगी यातायात पुलिस ने काटा 4,500 का चालान

बाइक पर चार सवारी और स्टंटबाजी पड़ी महंगी यातायात पुलिस ने काटा 4,500 का चालान रायपुर। सार्वजनिक सड़क पर बाइक पर चार सवारी बैठाकर स्टंटबाजी करना कुछ युवकों को महंगा…

Read more