रायपुर में धारदार चाकू लेकर लोगों को धमका रहा युवक गिरफ्तार

रायपुर में धारदार चाकू लेकर लोगों को धमका रहा युवक गिरफ्तार
रायपुर। रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर धारदार चाकू लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद किया गया है। उसके खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सार्वजनिक स्थानों पर अवैध हथियार लेकर भय का माहौल बनाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 16 जुलाई को थाना आजाद चौक पुलिस को सूचना मिली कि आमापारा स्थित कारी तालाब के पास एक युवक हाथ में चाकू लेकर राहगीरों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान अंकित पाण्डेय (18 वर्ष), निवासी चंगोराभाठा, थाना डी.डी. नगर, रायपुर के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू जब्त किया और उसके खिलाफ थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 150/2026 के तहत आम्र्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 में मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है। रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर अवैध हथियार लेकर लोगों में भय का माहौल बनाने वाले तत्वों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related Posts

अगले 48 घंटे भारी वर्षा का अलर्ट, रायपुर समेत कई जिलों में झमाझम बारिश

अगले 48 घंटे भारी वर्षा का अलर्ट, रायपुर समेत कई जिलों में झमाझम बारिश रायपुर । छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। राजधानी रायपुर समेत…

Read more

बाइक पर चार सवारी और स्टंटबाजी पड़ी महंगी यातायात पुलिस ने काटा 4,500 का चालान

बाइक पर चार सवारी और स्टंटबाजी पड़ी महंगी यातायात पुलिस ने काटा 4,500 का चालान रायपुर। सार्वजनिक सड़क पर बाइक पर चार सवारी बैठाकर स्टंटबाजी करना कुछ युवकों को महंगा…

Read more