CM विष्णुदेव साय आज शिवरीनारायण दौरे पर, रामकथा कार्यक्रम में होंगे शामिल

रायपुर :- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को जांजगीर-चांपा जिले के प्रवास पर रहेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार वे दोपहर करीब 1 बजे शिवरीनारायण क्षेत्र के ग्राम तेंदुवाधाम पहुंचेंगे।

यहां आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति प्रस्तावित है, जहां वे जगद्गुरु रामभद्राचार्य द्वारा आयोजित श्रीराम कथा के शुभारंभ अवसर पर शामिल हो सकते हैं।

दौरे के दौरान मुख्यमंत्री स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आम लोगों से भी मुलाकात कर सकते हैं। कार्यक्रम के बाद वे शाम तक रायपुर लौटने की तैयारी में रहेंगे और रात लगभग 9 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचने का कार्यक्रम है।

Related Posts

उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस

उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल,जनजातीय समाज के उत्थान, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण…

Read more

किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी

रायपुर : किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी बिहान योजना से मिली प्रेरणा, अब ‘लखपति दीदी’ के रूप में बना रहीं पहचान मुद्रा योजना से मिले ऋण से दुकान…

Read more