भिलाई जिला भाजयुमो की जिला व मंडल की सभी नियुक्तियां स्थगित, शीघ्र जारी होगी नई सूची

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं दुर्ग सम्भाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही ने बताया है कि भिलाई जिला भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मंडल की हाल ही में जारी की गई सूची की घोषणा स्थगित कर दी गई है। ​श्री पाणिग्रही ने स्पष्ट किया कि संगठन के संज्ञान में यह बात आई है कि जारी की गई सूची में कुछ गंभीर तकनीकी विसंगतियां रह गई थीं। पार्टी की रीति-नीति और सांगठनिक मापदण्डों की पारदर्शिता को अक्षुण्ण रखने के उद्देश्य से वर्तमान सूची की घोषणा स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं दुर्ग सम्भाग प्रभारी श्री पाणिग्रही ने कहा कि जिला मंडल की पिछली सूची में कुछ तकनीकी त्रुटियाँ पाई गई थीं, जिसे सुधारना आवश्यक है। कार्यकर्ताओं को आश्वस्त करते हुए श्री पाणिग्रही ने कहा कि पार्टी हितों को सर्वोपरि रखते हुए, सभी पहलुओं पर पुनः विचार कर एक नई और त्रुटिहीन सूची शीघ्र ही जारी की जाएगी।

Related Posts

स्वच्छता पुरस्कार लेकर लौटे उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव और निकायों के प्रमुखों का जोरदार स्वागत

स्वच्छता पुरस्कार लेकर लौटे उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव और निकायों के प्रमुखों का जोरदार स्वागत सैकड़ों स्वच्छता दीदियां और अधिकारी-कर्मचारी अभिनंदन के लिए जुटे राष्ट्रीय स्तर पर लगातार सम्मान…

Read more

छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस का हर्षोल्लास के साथ होगा आयोजन

छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस का हर्षोल्लास के साथ होगा आयोजन पीएम-जनमन योजना से संवर रहा विशेष पिछड़ी जनजातियों का जीवन रायपुर, 12 नवंबर 2026 पीएम-जनमन योजना से संवर रहा…

Read more