चिन्हित 17 गांवों में धरती आबा का लाभ देने हम प्रतिबद्ध : कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू

 

परसापाली में हुआ धरती आबा शिविर का सफल आयोजन

सारंगढ़ बिलाईगढ़,  धरती आबा का शिविर बिलाईगढ़ ब्लॉक के परसापाली में आयोजित किया गया, जिसमें अतिथि के रूप में कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू, विधायक कविता लहरे, पूर्व विधायक सनम जांगड़े, सत्ताधारी दल के सुभाष जालान, सहायक आयुक्त आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास बद्रीश सुखदेवे सहित जिला अधिकारी, बिहान समूह की महिला सदस्य एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे। धरती आबा के इस कार्यक्रम में कलेक्टर सहित सभी अतिथियों के आगमन पर पारंपरिक ढ़ोल नगाड़े और सामूहिक नृत्य से स्वागत किया गया और उनके माथे में साफा बांधा गया। अतिथियों के साथ कलेक्टर ने चटाई में बैठकर ग्रामीणों के आवेदन लिए।

कलेक्टर ने आदिवासी बाहुल्य गांव परसापाली के ग्रामीणो को सम्बोधित करते हुए कहा कि, धरती आबा भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजना है, जिससे आदिवासी समाज के लोगों को सारे बुनियादी सुविधा मुहैया कराने के लिए केंद्र, राज्य एवं जिला प्रशासन को जिम्मेदारी दी है। हम लोग हमारे जिले के सभी चिन्हित 17 गांवों में राशन कार्ड, पेंशन, पेयजल, महतारी वंदन, आयुष्मान कार्ड, पीएम आवास, वन अधिकार पत्र, जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र, राजस्व कार्य फ़ौती नामांतरण, किसान पुस्तिका, सीमांकन, भूमिहीन अनुदान, पीएम फसल बीमा, सोलर गांव, पीएम किसान सम्मान निधि, प्री मैट्रिक और पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति आदि योजनाओं का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों को शत प्रतिशत प्रदान करेंगे।

कलेक्टर ने कहा कि, मैंने गांव में जांच में पाया कि यहाँ के घर में जल जीवन मिशन से पानी की सुविधा दी जा रही है। उन्होंने परसापाली गांव के लखपति दीदियों की जानकारी ली और कहा कि बिहान की सभी महिला सदस्यों को और मजबूती प्रदान करेंगे। इस अवसर पर ग्रामीणों को राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, किसान पुस्तिका आदि वितरित किए गए।

  • Related Posts

    नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास और समृद्धि के नए द्वार: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

    नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास और समृद्धि के नए द्वार: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय अंतागढ़ के लामकन्हार में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय…

    Read more

    केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण

    केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण रायपुर, 27 सितम्बर 2026 केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने अपने दुर्ग प्रवास…

    Read more