खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने की फलों की जांच

 

सारंगढ़ बिलाईगढ़,/कलेक्टर पद्मनी भोई साहू के निर्देश पर जन स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा फल विक्रेता पर बड़े स्तर पर सघन जांच अभियान चलाया गया। विगत तीन दिवस में सारंगढ़ , बरमकेला और बिलाईगढ़ क्षेत्र के लगभग 30 से अधिक फल दुकानों का व्यापक निरीक्षण किया गया और पायी गईं कमियों को दूर करने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण में लगभग 50 किलो सड़े गले फल को नष्ट कराया गया, जिस विक्रेता के पास खाद्य पंजीयन नहीं पाया गया उसको जल्द से जल्द पंजीयन करवाने निर्देशित किया गया। इस अभियान में अभिहित अधिकारी भारत भूषण पटेल , वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नेमीचंद पटेल ,खाद्य सुरक्षा अधिकारी वरुण पटेल शामिल थे।

  • Related Posts

    निर्माण कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, तय समय में पूरे करें सभी काम : श्री अरुण साव

    निर्माण कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, तय समय में पूरे करें सभी काम : श्री अरुण साव उप मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन प्रवेश द्वार, स्विमिंग पूल, नालंदा परिसर और नगर पालिका…

    Read more

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर उनकी आदमकद प्रतिमा का किया अनावरण

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर उनकी आदमकद प्रतिमा का किया अनावरण मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा : शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय, डिगमा का नाम अब…

    Read more