उर्मिला हॉस्पिटल में पर्यावरण संरक्षण पर कार्यशाला, डॉक्टरों ने दिया हरियाली बढ़ाने का संदेश

 

रायपुर: भाटागांव स्थित उर्मिला हॉस्पिटल में पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मरीजों के साथ साथ डॉक्टरों और अस्पताल स्टाफ ने पर्यावरण बचाने और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का संदेश दिया।

डॉक्टरों ने बताया, पेड़ ही जीवन और स्वास्थ्य की असली आधारशिला

कार्यशाला में डॉक्टर विनोद सिंह ने कहा कि मानव जीवन के लिए ऑक्सीजन सबसे आवश्यक तत्व है, जो केवल पेड़ों से प्राप्त होती है। उन्होंने बढ़ते प्रदूषण और तापमान को स्वास्थ्य समस्याओं का बड़ा कारण बताया। उन्होंने कहा कि आज बच्चों से लेकर बड़ों तक कई बीमारियों में वृद्धि का मुख्य कारण दूषित वातावरण है।

डॉक्टर ने अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए और उसकी देखभाल करनी चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण तैयार किया जा सके।

वृक्षारोपण के साथ दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कार्यक्रम के दौरान अस्पताल परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया, जिसमें डॉक्टरों और स्टाफ ने मिलकर पौधे लगाए और उनकी देखभाल की जिम्मेदारी लेने का संकल्प लिया। इस दौरान सभी विभागों जैसे नर्सिंग, मार्केटिंग और एचआर टीम ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

संकल्प के साथ समाप्त हुआ कार्यक्रम

अंत में एचआर विभाग की ओर से सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का समापन इस संदेश के साथ हुआ कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर व्यक्ति का सामूहिक कर्तव्य है।

बड़ी मेडिकल टीम रही मौजूद

कार्यक्रम में न्यूरोसर्जन डॉक्टर छत्रपाल साहू, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर जिनेश जैन, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मंजू, डॉक्टर संजीव कुमार सिंह, डॉक्टर अनुराग यादव , शमा खान, प्रभावती, गोदावरी, पुष्पा और नूरी खान सहित कई वरिष्ठ डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ मौजूद रहे। वहीं अतिथियों में जसपाल भमरा, गिरीश सिंह, नेम, शोभा और दीप भी शामिल हुए। सभी ने इस पर्यावरणीय प्रयास की सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

  • Related Posts

    संकट की घड़ी में हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है हमारी सरकार : वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी

    बाढ़ के पानी के बीच नाव से बोरिदा, ठेंगागुरी और तोरा पहुंचे वित्त मंत्री, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल जलमग्न गांवों में ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद, अधिकारियों को…

    Read more

    राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम से बदली योहिनापाली के नीलाम्बर की किस्मत

    रायपुर : राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम से बदली योहिनापाली के नीलाम्बर की किस्मत 10 से 65 लीटर पहुँचा दूध उत्पादन रायपुर, 28 सितंबर 2026 सारंगढ़ तहसील स्थित ग्राम योहिनापाली के…

    Read more