प्रतिबंधित एनालॉग पनीर जब्त, डेयरी का लाइसेंस निलंबित

प्रतिबंधित एनालॉग पनीर जब्त, डेयरी का लाइसेंस निलंबित
प्रतिबंधित एनालॉग पनीर जब्त, डेयरी का लाइसेंस निलंबित

खाद्य एवं औषधि प्रशासन की विशेष जांच अभियान में बड़ी कार्रवाई

रायपुर, 6 अगस्त 2026

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा रायगढ़ जिले में चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के तहत बुधवार को कई डेयरियों में आकस्मिक निरीक्षण कर खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की गई।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग नियंत्रक के निर्देश पर सतगुरु डेयरी का औचक निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान वहां से 07 किलोग्राम प्रतिबंधित एनालॉग पनीर बरामद हुआ। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने पनीर का नमूना जांच हेतु संग्रहित किया तथा शेष पनीर को मौके पर ही नष्ट कराया। गंभीर अनियमितता पाए जाने पर डेयरी का खाद्य लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर सुधार सूचना नोटिस जारी की गई।
जांच दल ने इसके बाद कस्तूरी डेयरी, सुरभि डेयरी, मुन्ना डेयरी सहित कोड़ातराई एवं पटेलपाली स्थित सतीश एवं मनोज मशरूम डेयरी का भी निरीक्षण किया। इस दौरान सतीश पटेल के प्रतिष्ठान से 08 किलोग्राम एक्सपायरी खोवा बरामद हुआ, जिसे ओडिशा से लाया गया था। अधिकारियों ने उक्त खोवे को मौके पर ही नष्ट कराते हुए संबंधित संचालक को नोटिस जारी किया। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने स्पष्ट किया है कि उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलेभर में इस प्रकार की विशेष जांच एवं कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। इस कार्रवाई में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नेमीचंद पटेल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी शांतनु भट्टाचार्य तथा नमूना सहायक सुमन अग्रवाल उपस्थित थे।

Related Posts

नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास और समृद्धि के नए द्वार: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास और समृद्धि के नए द्वार: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय अंतागढ़ के लामकन्हार में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय…

Read more

केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण

केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण रायपुर, 27 सितम्बर 2026 केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने अपने दुर्ग प्रवास…

Read more