सेवा संकल्प अभियान में युवाओं को नवाचार और स्टार्टअप के अवसरों की जानकारी

सेवा संकल्प अभियान में युवाओं को नवाचार और स्टार्टअप के अवसरों की जानकारी

सूरजपुर के शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज पर हुई कार्यशाला

रायपुर , 06 अक्टूबर 2026

युवाओं को नवाचार, स्वरोजगार और उद्यमिता के अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान के तहत सूरजपुर के शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज पर कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें शासकीय वेटरनरी कॉलेज और पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

कार्यशाला में जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के प्रबंधक तथा मुख्य वक्ता श्री अवधेश कुशवाहा ने पीपीटी के माध्यम से इनोवेशन पोर्टल पर पंजीयन की प्रक्रिया समझाई। उन्होंने बताया कि पोर्टल पर पंजीकृत प्रतिभागियों को नवाचार से जुड़े अपने विचार प्रस्तुत करने और उन्हें आगे बढ़ाने के अवसर मिल सकते हैं।

श्री स्वयं गोयल ने छत्तीसगढ़ शासन की औद्योगिक विकास नीति 2024-30 और प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना की जानकारी दी। उन्होंने इन योजनाओं के तहत उपलब्ध अवसरों और स्वरोजगार की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं और सवालों का समाधान भी किया गया।

कॉलेज के प्राचार्य श्री एन. योगेश ने विद्यार्थियों से अपने नवाचारी विचारों को इनोवेशन पोर्टल पर अधिक से अधिक पंजीकृत कराने की अपील की। कार्यक्रम में व्याख्याता श्री रूपेश कुमार सिंह, श्री विवेक मेहता, श्री अवधेश सिंह, श्री ब्रजेन्द्र सिंह, श्री गोवर्धन भारद्वाज, श्री भूपेन्द्र देवांगन सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Posts

पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ को मिले पांच राष्ट्रीय पुरस्कार, फास्टेस्ट मूवर्स श्रेणी में देश में पहला स्थान

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव राज्य स्तरीय इनोवेशन एंड बेस्ट प्रैक्टिसेज श्रेणी में छत्तीसगढ़ को दूसरा स्थान, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने ग्रहण किए राष्ट्रीय पुरस्कार डिजिटल अडॉप्शन श्रेणी…

Read more

छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह

छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह रोबोटिक्स की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए रायपुर के पराक्रम सिन्हा…

Read more