रायपुर : सुशासन तिहार के तहत जनसमस्या निवारण शिविरों में मिल रहा त्वरित समाधान

राशन कार्ड में नाम जुड़वाने जैसी समस्याओं का मौके पर ही निराकरण

रायपुर, 06 मई 2026 प्रदेश में आयोजित सुशासन तिहार के अंतर्गत लगाए जा रहे जनसमस्या निवारण शिविर आम नागरिकों के लिए राहत का प्रभावी माध्यम बनकर उभर रहे हैं। इन शिविरों में लोगों की समस्याओं का त्वरित और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे आमजन को शासकीय सेवाओं का लाभ उनके गांव के समीप ही मिल रहा है।

इसी क्रम में बलरामपुर जिले के विकासखंड बलरामपुर अंतर्गत ग्राम महाराजगंज में आयोजित शिविर में राधाकृष्णनगर निवासी श्री गौतम सरदार को उनकी लंबे समय से लंबित समस्या से राहत मिली। वे अपने राशन कार्ड में बच्चों के नाम जुड़वाने के लिए काफी समय से प्रयासरत थे, लेकिन उन्हें बार-बार दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ रहे थे।

ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित बैठकों के माध्यम से शिविर की जानकारी मिलने पर वे अपनी समस्या लेकर शिविर में पहुंचे। यहां आवेदन प्रस्तुत करने के पश्चात संबंधित अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उनके राशन कार्ड में बच्चों के नाम जोड़ दिए।
अपनी खुशी व्यक्त करते हुए श्री गौतम सरदार ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनकी समस्या का समाधान इतनी जल्दी हो जाएगा। उन्होंने बताया कि इस पहल से उनका समय और श्रम दोनों की बचत हुई है तथा उन्हें अनावश्यक भटकना नहीं पड़ा। उन्होंने शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

प्रदेश सरकार की मंशा है कि सुशासन तिहार के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान उनके घर के नजदीक ही सुनिश्चित किया जाए।
प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और प्रत्येक हितग्राही को समयबद्ध सेवाएं मिलें।

  • Related Posts

    घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम जिले के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान

    घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम जिले के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान ऑनलाइन टोकन व्यवस्था से समय की बचत, उपार्जन केंद्र…

    Read more

    धरमपुरा उपार्जन केंद्र में सुव्यवस्थित खरीदी व्यवस्था से किसान श्री दुखीराम हुए संतुष्ट

    धरमपुरा उपार्जन केंद्र में सुव्यवस्थित खरीदी व्यवस्था से किसान श्री दुखीराम हुए संतुष्ट रायपुर, 25 नवंबर 2026 समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की व्यवस्था किसानों के लिए राहत और संतोष…

    Read more