बिलासपुर में ड्रग्स नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा वार, कार में घूम रहे दो तस्कर 13 लाख की एमडीएमए के साथ गिरफ्तार

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एमडीएमए ड्रग्स के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चकरभाठा थाना पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब 13 लाख रुपये की मादक सामग्री और कार जब्त की है।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से 26.05 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स बरामद किया गया है। साथ ही जिस कार में आरोपी घूम रहे थे, उसे भी जब्त कर लिया गया। बरामद सामान की कुल कीमत 12 लाख 95 हजार 500 रुपये आंकी गई है।

मैदान में ग्राहक तलाश रहे थे आरोपी, तभी पहुंच गई पुलिस

जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम रहंगी के खोलीभाटा मैदान में एक कार में सवार दो युवक एमडीएमए ड्रग्स लेकर पहुंचे हैं और ग्राहकों की तलाश कर रहे हैं। सूचना मिलते ही चकरभाठा पुलिस ने एसीसीयू टीम के साथ मौके पर दबिश दी।

पुलिस को देखते ही भागने लगे तस्कर, घेराबंदी कर दबोचा

पुलिस टीम को देखते ही दोनों आरोपी मौके से भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पहले से सतर्क पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से एमडीएमए ड्रग्स बरामद हुआ।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे नशीले पदार्थ की बिक्री करने पहुंचे थे। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

चकरभाठा के रहने वाले हैं दोनों आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चंद्रेश बलेचा और महेश वर्मा के रूप में हुई है। दोनों आरोपी चकरभाठा क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ड्रग्स सप्लाई चेन को लेकर भी जांच तेज

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों तक एमडीएमए ड्रग्स कहां से पहुंचा और इसके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। माना जा रहा है कि पूछताछ में ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

  • Related Posts

    चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना से छत्तीसगढ़ के विकास और देश की ऊर्जा सुरक्षा को मिलेगी नई शक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    755 करोड़ रूपए की परियोजना को मंजूरी देने पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के प्रति जताया आभार’ डबल इंजन सरकार के प्रयासों…

    Read more

    रायपुर : शासन द्वारा रिडेवलपमेंट योजना अंतर्गत शंकर नगर बी.टी.आई. ग्राउंड के सामने तथा अन्य कुल पाँच परियोजनाओं का टेंडर जारी

    हाउसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा जारी की गई निविदाएं रायपुर, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल राज्य के विभिन्न शहरों में पाँच प्रमुख रिडेवलपमेंट परियोजनाओं की शुरुआत करने…

    Read more