e-KYC नहीं कराई तो बंद होगी सब्सिडी! LPG ग्राहकों के लिए पेट्रोलियम मंत्रालय का आदेश

LPG Customer e-KYC: पेट्रोलियम मंत्रालय ने उन LPG उपभोक्ताओं के लिए निर्देश जारी किया है जिन्होंने अब तक e-KYC नहीं कराया है. निर्देश में कहा गया है तय समय सीमा में ई-केवाईसी नहीं कराया गया तो सब्सिडी बंद हो जाएगी. इसके बाद ग्राहकों को बाजार दर पर गैस सिलेंडर मिलेगा.

30 जून तक e-KYC कराना अनिवार्य

निर्देश के मुताबिक DBTL और उज्ज्वला योजना के तहत आने वाले घरेलू गैस उपभोक्ता, जिन्होंने कनेक्शन लेने के बाद अब तक एक बार भी बायोमेट्रिक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, उन्हें 30 जून तक ई-केवाईसी कराना होगा. उपभोक्ताओं से कहा गया है कि निर्धारित तारीख तक ई-केवाईसी ना कराने पर उनकी सब्सिडी हमेशा के लिए बंद हो जाएगी. मंत्रालय द्वारा संबंधित कंपनियों को SMS, फोन कॉल के साथ-साथ रजिस्टर्ड डाक से नोटिस देने की बात कही है.

मध्य प्रदेश में DBTL से लाभान्वित होने वाले उपभोक्ताओं की संख्या करीब 48 लाख और उज्ज्वला योजना के ग्राहकों की संख्या 80 लाख है. इन दोनों के उपभोक्ता ई-केवाईसी नहीं कराते हैं तो सब्सिडी बंद हो जाएगी.

सब्सिडी के लिए e-KYC कैसे करें?

  • ई-केवाईसी के लिए संबंधित गैस कंपनी का एप डाउनलोड करना होगा.
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगइन करना होगा..
  • आवश्यक जानकारी भरें, फेस स्कैन के जरिए बायोमेट्रिक सत्यापन करें.
  • इसके अलावा कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर भी बायोमैट्रिक से सत्यापन कर सकते हैं.
  • इसके साथ ही https://www.pmuy.gov.in/e-kyc.html पर जाकर ई-केवाईसी प्रोसेस पूरी कर सकते हैं.

किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी?

  • पहचान के तौर पर आधार कार्ड होना जरूरी है.
  • इसके साथ ही बैंक खाता होना जरूरी है.
  • इसके अलावा राशन कार्ड जैसे दस्तावेज आवश्यक हैं.
  • किसी भी तरह की जानकारी के लिए हेल्पलाइन (टोल-फ्री) नंबर 1800 2333 555 पर संपर्क कर सकते हैं.

Related Posts

मुस्लिम युवक ने पहचान छिपाकर 6 हिंदू महिलाओं से की शादी, पत्नी की शिकायत पर असम पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुस्लिम युवक ने पहचान छिपाकर 6 हिंदू महिलाओं से की शादी, पत्नी की शिकायत पर असम पुलिस ने किया गिरफ्तार गुवाहाटी। असम के नागांव से पुलिस ने एक व्यक्ति को…

Read more

पंचायती राज व्यवस्था में होंगे महत्वपूर्ण बदलाव, केंद्र सरकार कर रही मंथन

पंचायती राज व्यवस्था में होंगे महत्वपूर्ण बदलाव, केंद्र सरकार कर रही मंथन नई दिल्ली। केंद्र सरकार के भीतर पंचायती राज व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव लाने को लेकर गहन विमर्श चल…

Read more