14 साल की किशोरी को शादी का झांसा देकर बनाया शिकार, गर्भवती होने पर मुकरा आरोपी, पुलिस ने दबोचा

तखतपुर। बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र से नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। शादी का झांसा देकर दो साल तक शारीरिक शोषण करने और गर्भवती होने पर शादी से इनकार करने वाले आरोपी को पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।आरोपी दूसरे राज्य भागने की तैयारी में था, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से वह बच नहीं सका।

दो साल तक शादी का भरोसा देकर करता रहा शोषण

मामला तखतपुर थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि ग्राम कुसमुली निवासी शनिराम ध्रुव उर्फ शनिराम गोड पिछले दो वर्षों से उसे शादी का भरोसा देकर संबंध बना रहा था।इस दौरान नाबालिग किशोरी गर्भवती हो गई। बताया जा रहा है कि वह अब आठ माह की गर्भवती है।पीड़िता का आरोप है कि गर्भ ठहरने के बाद आरोपी ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद परिवार ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

एसएसपी के निर्देश पर बनी विशेष टीम

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई।

Related Posts

दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : श्री सोनमणि बोरा

दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : श्री सोनमणि बोरा ‘निगम के अफसर रोज सुबह फील्ड में उतरें, अधूरे निर्माण कार्यों में तेजी लाने…

Read more

हाथी प्रभावित गांवों में पहुंचे पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, ग्रामीणों से मिलकर जाना हाल, अधिकारियों को दिए त्वरित राहत के निर्देश

हाथी प्रभावित गांवों में पहुंचे पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, ग्रामीणों से मिलकर जाना हाल, अधिकारियों को दिए त्वरित राहत के निर्देश सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड के मरडीह, फुंगी…

Read more