बरमकेला क्षेत्र में पेट्रोल डीजल की अनियमिता पर यश देव किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप सील

 

सारंगढ़ बिलाईगढ़,  कलेक्टर पदमिनी भोई साहू के निर्देश पर बरमकेला स्थित यश देव किसान सेवा केंद्र डभरा आइओसीएल पेट्रोल पंप की संयुक्त जांच की गई। जांच के दौरान डीजल विक्रय में अनियमितता पाए जाने पर तहसीलदार, सहायक खाद्य अधिकारी एवं नापतौल निरीक्षक की टीम ने पेट्रोल पंप को आगामी आदेश तक सील कर दिया।

जिले में पेट्रोल डीजल का पर्याप्त स्टॉक है, जिसके सुचारु उपलब्धता के लिए कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य अधिकारी गणेश कुर्रे, एसडीएम वर्षा बंसल, तहसीलदार नंदकिशोर सिन्हा की उपस्थिति में विगत दिवस सारंगढ़ शहर के 6 पेट्रोल पंप का निरीक्षण एवं जांच किया गया। जिला प्रशासन द्वारा सरसीवा, सरिया, भटगांव सहित जिले के सभी ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में लगातार जांच अभियान जारी है।

  • Related Posts

    चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना से छत्तीसगढ़ के विकास और देश की ऊर्जा सुरक्षा को मिलेगी नई शक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    755 करोड़ रूपए की परियोजना को मंजूरी देने पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के प्रति जताया आभार’ डबल इंजन सरकार के प्रयासों…

    Read more

    रायपुर : शासन द्वारा रिडेवलपमेंट योजना अंतर्गत शंकर नगर बी.टी.आई. ग्राउंड के सामने तथा अन्य कुल पाँच परियोजनाओं का टेंडर जारी

    हाउसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा जारी की गई निविदाएं रायपुर, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल राज्य के विभिन्न शहरों में पाँच प्रमुख रिडेवलपमेंट परियोजनाओं की शुरुआत करने…

    Read more