सरस्वती साइकिल योजना से वैष्णवी के सपनों को मिली नई उड़ान

सरस्वती साइकिल योजना से वैष्णवी के सपनों को मिली नई उड़ान
सरस्वती साइकिल योजना से वैष्णवी के सपनों को मिली नई उड़ान

निःशुल्क साइकिल बनी शिक्षा की साथी, अब आत्मविश्वास के साथ तय होगा विद्यालय का सफर

रायपुर , 29 जून 2026

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी सरस्वती साइकिल योजना बालिकाओं के लिए शिक्षा तक पहुँच को आसान बनाने के साथ उनके सपनों को नई दिशा दे रही है। यह योजना केवल एक साइकिल उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि बेटियों के आत्मविश्वास, नियमित शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य की मजबूत आधारशिला बन रही है।

इसी योजना से लाभान्वित हुईं सूरजपुर जिला के शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्रा वैष्णवी कसेरा आज अपने सपनों को साकार करने की दिशा में और अधिक उत्साहित हैं। बाजारपारा निवासी वैष्णवी पहले प्रतिदिन पैदल विद्यालय जाया करती थीं, जिससे समय अधिक खपत होने के साथ पढ़ाई पर भी असर पड़ता था। शासन द्वारा निःशुल्क साइकिल मिलने के बाद अब उनके लिए विद्यालय पहुँचना आसान, सुरक्षित और सुविधाजनक हो गया है।
वैष्णवी कहती हैं, “अब मेरे सपनों को नया पंख मिल गया है। पहले पैदल विद्यालय आती-जाती थी, लेकिन अब साइकिल से समय पर विद्यालय पहुँच सकूँगी और मन लगाकर पढ़ाई कर अपने लक्ष्य को हासिल करने का प्रयास करूँगी।”

उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों की छात्राओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इससे बालिकाओं में शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ रहा है, नियमित उपस्थिति सुनिश्चित हो रही है और वे आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही हैं।

सरस्वती साइकिल योजना आज प्रदेश की हजारों बेटियों के लिए केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि उनके सपनों, आत्मविश्वास और बेहतर भविष्य की नई पहचान बनकर उभर रही है।

Related Posts

युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल और रोजगार के बेहतर अवसर देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल और रोजगार के बेहतर अवसर देना हमारी प्राथमिकता राज्य स्तरीय रोजगार मेले का उत्साहपूर्ण समापन, दो दिनों में 13 हजार से अधिक युवाओं की सहभागिता…

Read more

मातृशक्ति के सम्मान और स्वावलंबन का मजबूत आधार बनी महतारी वंदन योजना: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

मातृशक्ति के सम्मान और स्वावलंबन का मजबूत आधार बनी महतारी वंदन योजना: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जारी की महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त,…

Read more