मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण

रायपुर 5 जुलाई 2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने श्भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम), नवा रायपुर में आयोजित चिंतन शिविर 3.0 के दूसरे दिन एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत पौधरोपण किया। इस अवसर पर मंत्रिपरिषद के सदस्यों ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं जनभागीदारी का संदेश दिया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि एक पेड़ माँ के नाम अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक संवेदनाओं को सशक्त बनाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने प्रदेशवासियों से इस अभियान से जुड़कर पौधारोपण करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हरित एवं विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए जनभागीदारी आधारित पर्यावरण संरक्षण अभियानों को निरंतर प्रोत्साहित कर रही है।

Related Posts

नामनिर्दिष्ट पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी

नामनिर्दिष्ट पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी नामनिर्दिष्ट पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी नवमनोनीत पार्षदों…

Read more

स्वेच्छानुदान मद से सुदूर वनांचल स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल, मांझीगुडा को 10 कंप्यूटर प्रदत्त

स्वेच्छानुदान मद से सुदूर वनांचल स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल, मांझीगुडा को 10 कंप्यूटर प्रदत्त स्वेच्छानुदान मद से सुदूर वनांचल स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल, मांझीगुडा को 10 कंप्यूटर प्रदत्त रायपुर, 7…

Read more