महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे कदम

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे कदम
महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे कदम

हर माह की नियमित सहायता से घर-परिवार की जरूरतें हो रहीं पूरी, महिलाओं में बढ़ रहा आत्मविश्वास

रायपुर, 06 जुलाई 2026

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत आधार बनकर उभरी है। योजना के तहत मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों में सहभागी बनने का अवसर प्रदान कर रही है। प्रदेशभर में लाखों महिलाएं इस योजना से लाभान्वित होकर अपने परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

इसी कड़ी में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम मसौरा की निवासी श्रीमती गीता यादव की कहानी महतारी वंदन योजना के सकारात्मक प्रभाव को दर्शाती है। योजना के अंतर्गत उन्हें अब तक 28 किश्तों के रूप में कुल 28 हजार रुपये की सहायता राशि प्राप्त हो चुकी है, जिससे उनके परिवार को आर्थिक संबल मिला है।

श्रीमती गीता यादव बताती हैं कि महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह मिलने वाली एक हजार रुपये की सहायता राशि उनके परिवार के लिए अत्यंत उपयोगी साबित हो रही है। इस राशि से वे घर की छोटी-मोटी आवश्यकताओं की पूर्ति करती हैं। पहले दैनिक जरूरतों को पूरा करने में आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब नियमित सहायता मिलने से घरेलू खर्चों का बेहतर प्रबंधन संभव हो पाया है और छोटी-छोटी जरूरतों के लिए किसी पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं पड़ती।
वे कहती हैं कि महतारी वंदन योजना ने उन्हें केवल आर्थिक सहायता ही नहीं दी, बल्कि आत्मविश्वास भी प्रदान किया है। अब वे परिवार की जरूरतों को पूरा करने में अपनी सक्रिय और महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उनका मानना है कि यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ सम्मान और आत्मनिर्भरता का एहसास भी करा रही है।

श्रीमती गीता यादव मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहती हैं कि महतारी वंदन योजना उनके जैसी लाखों महिलाओं और परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। नियमित आर्थिक सहायता से महिलाओं को अपने परिवार की आवश्यकताओं की पूर्ति में सहयोग मिल रहा है तथा वे आत्मविश्वास के साथ बेहतर भविष्य की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

Related Posts

युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल और रोजगार के बेहतर अवसर देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल और रोजगार के बेहतर अवसर देना हमारी प्राथमिकता राज्य स्तरीय रोजगार मेले का उत्साहपूर्ण समापन, दो दिनों में 13 हजार से अधिक युवाओं की सहभागिता…

Read more

मातृशक्ति के सम्मान और स्वावलंबन का मजबूत आधार बनी महतारी वंदन योजना: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

मातृशक्ति के सम्मान और स्वावलंबन का मजबूत आधार बनी महतारी वंदन योजना: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जारी की महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त,…

Read more