रायपुर में स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर सख्ती

रायपुर में स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर सख्ती
रायपुर। स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए रायपुर यातायात पुलिस ने शहर के विभिन्न स्कूलों के बाहर विशेष अभियान चलाकर क्षमता से अधिक बच्चों का परिवहन करने वाले ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। दो दिनों तक चले इस अभियान में अब तक 50 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई है। डीसीपी यातायात एवं प्रोटोकॉल डॉ. अर्चना झा के मार्गदर्शन में 17 और 18 जुलाई को चलाए गए इस अभियान के दौरान यातायात पुलिस की टीम ने विभिन्न स्कूलों के बाहर वाहनों की जांच की। जांच में ओवरलोडिंग करने वाले ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान जारी किए गए। अभियान के दौरान वाहन चालकों को निर्धारित क्षमता के अनुसार ही बच्चों का परिवहन करने तथा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की समझाइश भी दी गई। पुलिस ने कहा कि ओवरलोडिंग से बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा उत्पन्न होता है, इसलिए ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Related Posts

संकट की घड़ी में हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है हमारी सरकार : वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी

बाढ़ के पानी के बीच नाव से बोरिदा, ठेंगागुरी और तोरा पहुंचे वित्त मंत्री, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल जलमग्न गांवों में ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद, अधिकारियों को…

Read more

राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम से बदली योहिनापाली के नीलाम्बर की किस्मत

रायपुर : राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम से बदली योहिनापाली के नीलाम्बर की किस्मत 10 से 65 लीटर पहुँचा दूध उत्पादन रायपुर, 28 सितंबर 2026 सारंगढ़ तहसील स्थित ग्राम योहिनापाली के…

Read more