रावणी मेले के लिए स्पेशल ट्रेन, बाबा बैद्यनाथ धाम जाना होगा आसान

रावणी मेले के लिए स्पेशल ट्रेन, बाबा बैद्यनाथ धाम जाना होगा आसान
रायपुर । श्रावणी मेले में बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी- मधुपुर- इतवारी साप्ताहिक श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह विशेष ट्रेन 1 से 30 अगस्त 2026 के बीच दोनों दिशाओं में 5-5 फेरे लगाएगी। रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 08895 इतवारी–मधुपुर स्पेशल प्रत्येक शनिवार 1 से 29 अगस्त तक सुबह 4:30 बजे इतवारी से रवाना होगी। यह ट्रेन डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़, बेलपहाड़ और ब्रजराजनगर सहित प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करते हुए अगले दिन सुबह 6 बजे मधुपुर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 08896 मधुपुर–इतवारी स्पेशल प्रत्येक रविवार 2 से 30 अगस्त तक सुबह 9 बजे मधुपुर से रवाना होगी। यह ट्रेन रायगढ़, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग समेत प्रमुख स्टेशनों पर रुकते हुए इतवारी पहुंचेगी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के इस निर्णय से छत्तीसगढ़ और आसपास के राज्यों के हजारों श्रद्धालुओं को श्रावणी मेले के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम की यात्रा में बड़ी सुविधा मिलेगी। विशेष ट्रेन संचालन से नियमित ट्रेनों पर भी भीड़ का दबाव कम होने की उम्मीद है।

Related Posts

संकट की घड़ी में हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है हमारी सरकार : वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी

बाढ़ के पानी के बीच नाव से बोरिदा, ठेंगागुरी और तोरा पहुंचे वित्त मंत्री, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल जलमग्न गांवों में ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद, अधिकारियों को…

Read more

राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम से बदली योहिनापाली के नीलाम्बर की किस्मत

रायपुर : राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम से बदली योहिनापाली के नीलाम्बर की किस्मत 10 से 65 लीटर पहुँचा दूध उत्पादन रायपुर, 28 सितंबर 2026 सारंगढ़ तहसील स्थित ग्राम योहिनापाली के…

Read more