रायगढ़ के वार्ड क्रमांक 34 में आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास

रायगढ़ के वार्ड क्रमांक 34 में आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास
रायगढ़ के वार्ड क्रमांक 34 में आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने किया शिलान्यास, नागरिकों को मिलेगी बेहतर जल निकासी की सुविधा

रायपुर, 26 अगस्त 2026

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने किया शिलान्यास, नागरिकों को मिलेगी बेहतर जल निकासी की सुविधा

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने किया शिलान्यास, नागरिकों को मिलेगी बेहतर जल निकासी की सुविधा

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने आज रायगढ़ शहर के वार्ड क्रमांक 34 में आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। इस निर्माण कार्य के पूरा होने से वार्डवासियों को जल निकासी की बेहतर सुविधा मिलेगी और क्षेत्र में जलभराव की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।

इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि रायगढ़ शहर के विकास के लिए मूलभूत नागरिक सुविधाओं के विस्तार और अधोसंरचना को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सड़क, नाली, पेयजल सहित आवश्यक सुविधाओं के विकास से शहरवासियों को बेहतर और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वार्डों की स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। आर.सी.सी. नाली निर्माण से बारिश के पानी की निकासी व्यवस्थित होगी तथा स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं में भी सुधार आएगा।

शिलान्यास कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

Related Posts

दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : श्री सोनमणि बोरा

दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : श्री सोनमणि बोरा ‘निगम के अफसर रोज सुबह फील्ड में उतरें, अधूरे निर्माण कार्यों में तेजी लाने…

Read more

हाथी प्रभावित गांवों में पहुंचे पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, ग्रामीणों से मिलकर जाना हाल, अधिकारियों को दिए त्वरित राहत के निर्देश

हाथी प्रभावित गांवों में पहुंचे पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, ग्रामीणों से मिलकर जाना हाल, अधिकारियों को दिए त्वरित राहत के निर्देश सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड के मरडीह, फुंगी…

Read more