सेवा के संकल्प से रोशन हुई निषाद टंडन की राह, सौर ऊर्जा से घर में छाई खुशहाली

सेवा के संकल्प से रोशन हुई निषाद टंडन की राह, सौर ऊर्जा से घर में छाई खुशहाली

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना बनी बचत का जरिया, भिलाई के सेवानिवृत्त कर्मचारी को मिली 90 हजार रुपए की सब्सिडी

रायपुर, 29 सितम्बर 2026

दुर्ग जिले में शासकीय योजनाओं व नागरिक सेवाओं को त्वरित, पारदर्शी और सुलभ तरीके से पहुँचाने के लिए शासन की सेवा संकल्प पहल प्रभावी रूप से कार्यरत् है। प्रशासनिक तत्परता और संवेदनशीलता के साथ नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना इस अभियान का मूल उद्देश्य है। इस पहल के परिणामस्वरूप कैलाश नगर, भिलाई निवासी एनएमडीसी से सेवानिवृत्त कर्मचारी श्री निषाद टंडन के जीवन में आर्थिक बचत, आत्मनिर्भरता और पर्यावरण संरक्षण की नई किरण आई है।
श्री निषाद टंडन ने बताया कि सेवा संकल्पित सरकार की मूल मंशा के अनुरूप जब उन्हें सौर ऊर्जा (सोलर पैनल) योजना के बारे में जानकारी मिली, तो उन्होंने अपने घर में 2 किलोवाट क्षमता का सोलर सिस्टम लगवाने का निश्चय किया। इसके उपरांत प्रशासनिक तत्परता दिखाते हुए बिजली विभाग और वेंडर के माध्यम से त्वरित कार्रवाई की गई, जिससे पूरी प्रक्रिया सुगमता से संपन्न हुई। सुगम व्यवस्था के तहत उन्हें 30 हजार रुपए राज्य सब्सिडी तथा 60 हजार रुपए केंद्र सरकार की सहायता (कुल 90 हजार रुपए) सीधे प्राप्त हुई।
सोलर पैनल स्थापित होने के बाद से उनका सोलर सिस्टम 3590 यूनिट बिजली का उत्पादन कर चुका है, जिसमें से सरप्लस बिजली विभाग को भी बेची गई है। अब उनका बिजली बिल न के बराबर आ रहा है, जिससे प्रतिमाह बड़ी आर्थिक बचत हो रही है। श्री निषाद टंडन ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की ओर से मिली त्वरित सहायता ने उनके जीवन को बेहद आसान बना दिया है।

Related Posts

युवा केवल नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

युवा केवल नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव-2026 में युवाओं और स्टार्टअप…

Read more

स्वच्छता की राष्ट्रीय पहल ‘प्रगति-50’ में रायपुर और बिलासपुर शामिल

स्वच्छता की राष्ट्रीय पहल ‘प्रगति-50’ में रायपुर और बिलासपुर शामिल शहरी स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं के कार्यों में आएगी तेजी, केंद्र सरकार देगी विशेष तकनीकी सहयोग और मार्गदर्शन केंद्रीय आवासन…

Read more