राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना बनी कुलेश्वरी का सहारा

राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना बनी कुलेश्वरी का सहारा

पति के निधन के बाद आर्थिक संकट से जूझ रहे परिवार को मिली 20 हजार रुपए की सहायता

रायपुर, 29 सितंबर 2026

जरूरतमंद एवं संकटग्रस्त परिवारों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर आर्थिक संबल प्रदान किया जा रहा है। इसी कड़ी में दुर्ग जिले के ग्राम बोरई निवासी श्रीमती कुलेश्वरी साहू को राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना का लाभ मिला है। योजना के तहत मिली 20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता कठिन समय में उनके परिवार के लिए सहारा बनी है।

श्रीमती कुलेश्वरी साहू ने बताया कि उनके पति स्वर्गीय श्री देवसिंह साहू का 18 जुलाई 2025 को आकस्मिक निधन हो गया था। परिवार के मुख्य कमाने वाले सदस्य के अचानक चले जाने से परिवार के सामने आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।

इस कठिन समय में ग्राम पंचायत बोरई द्वारा श्रीमती साहू को राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना की जानकारी दी गई। ग्राम पंचायत सचिव ने बीपीएल सर्वे सूची वर्ष 2002-03 का अवलोकन किया, जिसमें परिवार का नाम दर्ज होने की पुष्टि हुई। इसके बाद योजना का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक आवेदन एवं अन्य औपचारिकताएं पूरी कराई गईं।

प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद श्रीमती कुलेश्वरी साहू को राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के तहत 20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इस सहायता से परिवार को विपरीत परिस्थितियों में आर्थिक संबल मिला। श्रीमती कुलेश्वरी साहू ने जरूरत के समय योजना का लाभ मिलने पर ग्राम पंचायत बोरई एवं छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Related Posts

युवा केवल नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

युवा केवल नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव-2026 में युवाओं और स्टार्टअप…

Read more

स्वच्छता की राष्ट्रीय पहल ‘प्रगति-50’ में रायपुर और बिलासपुर शामिल

स्वच्छता की राष्ट्रीय पहल ‘प्रगति-50’ में रायपुर और बिलासपुर शामिल शहरी स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं के कार्यों में आएगी तेजी, केंद्र सरकार देगी विशेष तकनीकी सहयोग और मार्गदर्शन केंद्रीय आवासन…

Read more