सेवा की कहानी : गांव में ही मिला समाधान, हरिहर का श्रमिक पंजीयन कार्ड हुआ नवीनीकृत

सेवा की कहानी : गांव में ही मिला समाधान, हरिहर का श्रमिक पंजीयन कार्ड हुआ नवीनीकृत

सेवा सेतु शिविर में तत्काल पूरी हुई प्रक्रिया, अब फिर मिल सकेगा श्रम योजनाओं का लाभ

रायपुर, 12 अक्टूबर 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम स्तर पर लगाये जा रहे सेवा सेतु शिविरों में ग्रामीणों को ग्राम स्तर पर ही सेवाएं एवं सुविधाएं सुनिश्चित हो रही हैं। ऐसे शिविरों में लोगों को बड़ी राहत मिल रही है। कबीरधाम जिले के ग्राम बीरेन्द्रनगर निवासी हरिहर साहू उनमें से एक हैं जिन्हें मौके पर ही शिविर का लाभ मिला। उनका श्रमिक पंजीयन कार्ड जो एक्सपायर हो चुका था, उसका मौके पर ही नवीनीकरण हो गया।

श्रमिक श्री साहू ने बताया कि श्रमिक पंजीयन कार्ड के एक्सपायर हो जाने की वजह से उन्हें श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी हो रही थी। शिविर में उन्होंने अपनी समस्या बताई और मौके पर ही आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर श्रम कार्ड का नवीनीकरण कर दिया गया। अब वे फिर से श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ ले सकेंगे।

श्री साहू ने बताया कि गांव में ही शिविर लगने से उनका काम आसान हो गया। उन्हें किसी कार्यालय में जाने या बार-बार चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ी। समस्या बताने के बाद मौके पर ही समाधान मिल गया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अब गांव तक पहुंच रहा है, जिससे ग्रामीणों का समय और मेहनत दोनों बच रहे हैं। उन्न्होंने यह भी बताया कि परिवार को राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड और महतारी वंदन योजना सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ मिल रहा है। श्री हरिहर साहू प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय प्रदेश के श्रम मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा सेतु जैसे शिविरों से ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ उन्हें मौके पर ही सुविधा गांव में ही मिली है।

Related Posts

महाराजा श्री अग्रसेन जी ने दिया दानशीलता और परोपकार का अमूल्य संदेश : राज्यपाल श्री रमेन डेका

विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अग्रवाल समाज की होगी महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री हुए श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव 2026 में शामिल घायल गौमाता के…

Read more

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारियों के संबंध में लोकभवन में बैठक आयोजित

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारियों के संबंध में लोकभवन में बैठक आयोजित रायपुर, 12 अक्टूबर 2026 राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के 22 एवं 23 अक्टूबर 2026…

Read more